टीवी मसाला

Charu and Rajeev Sen: राजीव ने चारू पर लगाया था करण मेहरा संग अफेयर का आरोप, एक्टर ने इस मामले में तोड़ी चुप्पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:41 PM IST

Charu Asopa and Rajeev Sen marriage crisis: चारू असोपा और राजीव सेन की शादी खुली किताब बन चुकी है। दोनों एक- दूसरे के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं। राजीव ने आरोप लगाया था कि चारू का करण मेहरा संग अफेयर है। अब इस मामले में करण ने तोड़ी अपनी चुप्पी।

Image

karan mehra and charu asopa (image: instagram)

Charu Asopa and Rajeev Sen: चारू असोपा (Charu Aspopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) की शादी इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों एक- दूसरे को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही चारू असोपा ने राजीव पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि राजीव मुझ पर शक करता था। अब राजीव ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में चारू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजीव का हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि चारू का एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने कहा चारू की मां नीलम असोपा ने मुझे खुद कुछ वॉइस नोट शेयर किए थे, जिसमें से एक चारू और करण मेहरा का रोमांटिक रील भी था।

करण मेहरा का नाम आने के बाद ज्यादातर यूजर्स को लगा कि यहां पर ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नैतिक की बात हो रही है। जब करण मेहरा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, 'ये बहुत मजाकिया है, मुझे नहीं पता वो किस करण मेहरा की बात कर रहे हैं। मैं चारू असोपा के संपर्क में नहीं हूं। हमने एक शो में 10 साल पहले काम किया था'। जब उनसे रोमांटिक रील्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता है। करण इन दिनों निशा रावल के साथ अपनी शादी को लेकर कानूनी पछड़े में फंसे हुए है। करण और निशा ने एक- दूसरे के खिलाफ पुलिस में केस भी किया है।

करण मेहरा ने आगे कहा, 'मेरी जिंदगी में खुद बहुत प्रॉब्लम्स चल रही हैं। मैं ये सब जानकर बहुत हैरान हूं, अगर कोई मेरा नाम इस तरह से घसिटता है। मैं कपल को जानता तक नहीं हूं। ये बहुत कंफ्यूजन से भरपूर है। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द पता चल जाएगा की आर्टिकल में किस करण मेहरा की बात की गई है'।

चारू असोपा ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया था। उस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि शादी के बाद से मेरी जिंदगी में शांति नहीं है। राजीव की वजह से मेरे को- स्टार्स के साथ रिलेशनशिप खराब हो गए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article