टीवी मसाला

फिजिकल रिलेशन की वजह से Gaurav Khanna और Akansha Chamola का होगा तलाक? एक्ट्रेस ने बिंदास होकर दिया था हिंट

Akansha Chamola On Divorce Law And Physically Relation: एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक का ऐलान किया है। इसी बीच आकांक्षा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह तलाक पर बात करती दिखीं।

Image

gaurav khanna and akansha chamola (photo credit- instagram)

Akansha Chamola On Divorce Law And Physically Relation: टीवी इंडस्ट्री में आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टार कपल कहे जाते थे। दोनों की जोड़ी ने बिग बॉस 18 में सिर्फ एक दिन में ही आग लगा दी थी। आकांक्षा और गौरव की केमिस्ट्री पर फैंस लट्टू हो गए थे, लेकिन अब आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) के एक खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। लॉकअप 2 में आकांक्षा ने धमाकेदार एंट्री ली और यहां पर खुलासा किया कि वह और गौरव बीते एक साल से अलग हैं और दोनों तलाक के लिए प्रोसेस को आगे बढ़ाने वाले हैं। आकांक्षा के इस बयान के बाद अब फैंस दोनों के तलाक की वजह से जानना चाहते हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है, जिसमें आकांक्षा ने पति से तलाक लेने की एक वजह का खुलासा किया है।(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 Twist: मौत के साय में अभिरा से शादी करेगा अरमान, परिवार को पहचानने से करेगा इनकार

आकांक्षा चमोला ने महिलाओं पर की थी बात

आकांक्षा चमोला ने कई बार शादी टूटने जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की है और दावा किया जा रहा है कि आकांक्षा अपने इन्हीं बयानों से अपनी और गौरव की स्थिति का हिंट दे रही थी और अब आकांक्षा चमोला का एक पुराना इंटरव्यू भी अब सामने आया है, जिसमें वह महिलाओं की उस स्थिति की बात कर रही है जब वह आगे बढ़कर अपने पति से तलाक मांग सकती है। आकांक्षा ने कुछ समय पहले ही हॉटरफ्लाई के खास बातचीत की थी। इस मौके पर आकांक्षा ने बताया था कि अगर एक महिला अपने पति से संतुष्ट नहीं है, तो उसे अपने पति से तलाक लेने का पूरा अधिकार है। इस मौके पर आकांक्षा ने इस पर भी बात की कि आज के समय में भी तलाक एक टैबू बना हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में एक-दूसरे के दुश्मन निकले ये 6 कंटेस्टेंट, पुराने विवाद उठाकर घर में मचाएंगे तबाही

    पति से तलाक को बताया था टैबू

    इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला से पूछा गया था कि क्या फिजिकली सेटिस्फाई न मिलने पर एक महिला को अपने पति से अलग होने का अधिकार है? इस पर एक्ट्रेस ने बिंदास होकर जवाब दिया और कहा था कि फिजिकली सेटिस्फाई का न होना निश्चित रूप से तलाक का एक ठोस आधार हो सकता है। उन्होंने कहा था, 'अगर कोई महिला अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश या संतुष्ट नहीं है, तो इसका सीधा असर उसके रिश्ते पर पड़ता है।'
    gaurav khanna and akansha chamola

    gaurav khanna and akansha chamola (photo credit- instagram)

    आकांक्षा चमोला के खुलासे पर गौरव खन्ना ने साधी चुप्पी

    बता दें कि आकांक्षा चमोला लॉकअप 2 में लगातार गौरव खन्ना और अपने तलाक पर खुलकर बात कर रही हैं। वह शो में ये भी बोल चुकी हैं कि गौरव से अलग होकर अब वह अपनी आजादी एन्जॉय करना चाहती हैं। वह दुनिया को एक्सप्लोरक करना चाहती हैं। आकांक्षा के ये तमाम बयान वायरल हो रहे हैं, लेकिन गौरव खन्ना इस पूरे मामले पर शांत हैं। गौरव की तरफ से अब तक एक भी बयान या फिर कोई पोस्ट सामने नहीं आया है। फैंस अब गौरव के साइड की कहानी जानना चाहते हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article