वेब सीरीज

Lock Upp 2: शो में एक-दूसरे के दुश्मन निकले ये 6 कंटेस्टेंट, पुराने विवाद उठाकर घर में मचाएंगे तबाही

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 ने धमाकेदार अंदाज में अपनी शुरुआत की। पहले ही एपिसोड में कंटेस्टेंट्स लड़ते नजर आए। शो में वो सेलेब्स भी आए हैं, जिनके पुराने विवाद रहे हैं।

Image

lock upp 2 (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) शुरू हो चुका है। फराह खान और रितेश देशमुख ने धमाकेदार अंदाज में 14 कंटेस्टेंट्स के साथ इस शो का शुरुआत की, जिसमें एक-एक कंटेस्टेंट से फैंस को मिलवाया गया। इस बार भी शो में टीवी कलाकार से लेकर रियलिटी शो स्टार्स आए हैं, जिनके बीच पुरानी जान पहचान देखने के लिए मिली। कई कलाकार अपनी दोस्ती की बातें करते दिखे तो कुछ शो में आते ही रितेश और फराह के सामने भिड़ गए। इस शो में छह ऐसे कलाकार आए, जिनके बीच किसी न किसी वजह से 36 का आंकड़ा रहा है। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'मेरी इमेज बर्बाद...' डीपफेक वीडियो कांड को याद कर रो पड़ीं Payal Gaming, बोलीं- 'शर्म आती है कि...')

    श्रेया कालरा-योगेश रावत-आकांक्षा चौधरी

    आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत ने इस शो में कपल के रूप में एंट्री ली है, जो आते ही छा गए हैं, लेकिन दोनों का श्रेया कालरा के साथ 36 का आंकड़ा रहा है। आकांक्षा और योगेश रावत का लव एंगल स्प्लिट्सविला X6 में शुरू हुआ, लेकिन यहां पर योगेश रावत की शो से बाहर गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री हुई, जिस पर खूब तमाशा हुआ। योगेश ने रूरू को चुना। हालांकि, ग्रैंड फिनाले में खुलासा हुआ कि योगेश रूरू को धोखा दे रहा है और आज भी आकांक्षा के साथ हैं। इस विवाद में श्रेया कालरा ने एंट्री ली और अपने पॉडकास्ट में योगेश को चीटर बोल दिया। श्रेया का गुस्सा आकांक्षा पर भी निकला। इस वजह से योगेश-आकांक्षा को श्रेया पसंद नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Farrhana Bhatt के घर में फैमिली ड्रामा, फूटा मां का गुस्सा; बोलीं- 'किसी की मजाल नहीं मुझे निकाले')
    lock upp 2

    lock upp 2 (photo credit- instagram)

      सूफी मोतीवाला और वरुण यादव उर्फ 'लाली' का पुराना विवाद

      सूफी मोतीवाला और वरुण यादव भी शो में आने से पहले एक दूसरे को जानते हैं और इस बात का खुलासा सूफी मोतीवाला ने किया। सूफी ने बताया कि कैसे एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में वरुण ने उनके साथ गलत तरह से बर्ताव किया। इस मौके पर वरुण ने गाने लगाकर उन्हें नाचने के लिए मजबूर किया। पार्टी में वरुण की हरकत से माहौल खराब हो गया था, जिसके बाद वरुण को घर जाने के लिए भी कह दिया गया था। सूफी मोतीवाला ने वरुण पर अपनी भड़ास शो में निकाली थी और आने वाले दिनों में भी दोनों के बीच 36 का आंकड़ा दिखाई दे सकता है।

      राम कपूर और श्रेया कालरा का विवाद

      राम कपूर पर लॉकअप के पहले दिन श्रेया कालरा का गुस्सा फूटा। राम कपूर के एक पुराने विवादित बयान पर श्रेया ने सवाल उठाया था। इस मौके पर श्रेया ने राम कपूर की उम्र को टारगेट किया और कहा कि वह 52 साल के होने के बाद अब भी चीजें सीख रहे हैं। दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। शो में आगे भी दोनों के बीच बवाल दिखाई दे सकता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article