Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान एक बार फिर मिल गये हैं। अरमान तक अभिरा पहुंच गई है और वो अरमान को खूब सुनाती है। इतना ही नहीं, वो अरमान को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज तक करती है। ये सब देखकर विद्या को अपनी गलती का एहसास होता है। अब अभिरा और अरमान शादी करने का फैसला लेते हैं, जिसमें विद्या पोद्दार परिवार के लोगों को शामिल करने से साफ मना कर देती है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा डॉक्टर से बात करती है और सर्जरी वाले डॉक्टर को अरेंज करने के लिए बोलती है लेकिन डॉक्टर मना कर देते हैं। इसी दौरान विद्या माधव को अभिरा और अरमान की शादी का बताती है और माधव फैमिली वालों को शादी में अब से मना करता है।
अभिरा माधव को डॉक्टर का पता लगाने के लिए बोलती है लेकिन कावेरी पोद्दार अभिरा को मदद करती है। वो अभिरा और विद्या का चालाकी से डॉक्टर की बेटी को शादी में एंट्री दिलवा देती है।
शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान जूते के लेसिस बांधना भूल जाता है और मायरा मुक्ति उसकी मदद करती है। इसके बाद अरमान एक नोट लिखता है, जिसमें वो अपना नाम, अभिरा और मायरा मुक्ति का नाम लिखता है। ये देखकर मायरा मुक्ति रो देती है।
अभिरा देखेगी कि डॉक्टर की बेटी को शादी है और शादी का कैटरर कैंसिल कर देता है। तब अभिरा उनकी मदद करती है और बेटी की शादी के लिए खाना बनाती है। अभिरा की मदद विद्या कावेरी पोद्दार के साथ माधव और तान्या भी करते हैं।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा सबके साथ मिलकर खाना बना देगी और जैसे ही डॉक्टर उसे पेमेंट देने लगेगी तो वो उसे सच बताएगी कि वो अरमान पोद्दार की फैमिली है। अभिरा डॉक्टर के आगे हाथ जोड़ेगी और अरमान की सर्जरी करने के लिए कहेगी।
डॉक्टर को मनाने के बाद कावेरी पोद्दार अरमान से मिलने रिसॉर्ट आएगी। इस मौके पर पूरा परिवार साथ होगा। अरमान भी सबको देखकर हैरान हो जाएगा। अरमान सबको पहचानने से मना कर देगा। ये सुनकर अभिरा के होश उड़ जाएंगे।
डॉक्टर अभिरा के साथ ही अरमान से मिलने आती है और वो अरमान को देखते ही बोल देती है कि अरमान की सर्जरी कल ही करनी पड़ेगी। वो अपनी बेटी की शादी को टालने के लिए तैयार होती है। एक दिन में अरमान अभिरा की शादी और सर्जरी दोनों होगी।
आखिर में दिखाया जाएगा कि कावेरी पोद्दार शादी की तैयारी की जिम्मेदारी लेती है लेकिन विद्या का गुस्सा फूटता है। वो सबको खूब सुनाती है। इतना ही नहीं वो हाथ तक जोड़कर सबको जाने के लिए बोल देती है।