टीवी मसाला

Adil Khan संग बसा Rakhi Sawant का घर तो सातवें आसमान पर देवोलीना भट्टाचार्जी, कमेंट में लिखी ऐसी बात

Devoleena congratulates Rakhi Sawant: टीवी अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्जी ने राखी सावंत को शादी की बधाई दी है। राखी सावंत पिछले कई दिनों से परेशान थीं कि आदिल खान उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। 16 जनवरी के दिन आदिल ने राखी सावंत की ये शिकायत दूर कर दी है।

Image

Adil Khan संग बसा Rakhi Sawant का घर तो सातवें आसमान पर देवोलीना भट्टाचार्जी, कमेंट में लिखी ऐसी बात

Devoleena congratulates Rakhi Sawant: टीवी अदाकारा राखी सावंत पिछले कई दिनों से भगवान से प्रार्थना कर रही थीं कि आदिल खान जमाने का सामने आकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार लें। राखी सावंत की प्रार्थनाओं को देशवासियों का साथ मिला और आदिल खान को मजबूरी में यह मानना पड़ा कि उन्होंने अदाकारा के साथ शादी रचाई है और दोनों पति-पत्नी हैं। आदिल खान ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीर शेयर की, वैसे ही टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई। राखी सावंत के इंडस्ट्री में कई फैंस हैं, जो लगातार कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि उनकी प्रार्थनाएं कुबूल हो गई हैं।

राखी सावंत की पक्की दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी ने ने आदिल खान के पोस्ट पर कमेंट किया है और राखी सावंत को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी ने कमेंट में लिखा है, 'तुम दोनों को बहुत-बहुत बधाई।' देवोलीना के अलावा भी कई सारे लोग राखी सावंत और आदिल खान को शादी की बधाई दे रहे हैं। हर किसी को इस बात की खुशी है कि ये दोनों लवबर्ड्स एक हो गए हैं।

राखी सावंत-आदिल खान की शादी से जुड़ रहा था लव जिहाद एंगल

राखी सावंत ने बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर आदिल खान उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं तो यह लव जिहाद होगा। राखी का कहना था कि आदिल खान ने उनसे प्यार किया और फिर शादी की। जब शादी को स्वीकारने का वक्त आया तो वो पीछे हट रहे हैं, जो गलत है। राखी सावंत ने जैसे ही अपने मुंह से लव जिहाद वाली बात बोली, लोग उनके साथ आकर खड़े हो गए। कई लोगों का मानना है कि राखी सावंत के पक्के फैंस के वजह से ही आदिल खान को जमाने के सामने आकर ये रिश्ता स्वीकारना पड़ा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article