टीवी मसाला

Devoleena Bhattacharjee ने बेटे का किया नामकरण, पति शहनवाज शेख संग रखा ये खूबसूरत नाम

Devoleena Bhattacharjee Son Name: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बेटे के नामकरण की तस्वीरें पोस्ट की हैं। ऐसे में देवोलीना और पति शहनवाज (Shanawaz Shaikh) ने अपने बेबी बॉय का क्या नाम रखा है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Devoleena Bhattacharjee Son Name

Devoleena Bhattacharjee Son Name: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल दिसंबर महीने में बेटे को जन्म दिया था। इन दिनों टीवी की दुनिया से दूरी बनाकर देवोलीना मां होने की पूरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नामकरण की कुछ तस्वीरें शेयर की। देवोलीना और पति शहनवाज शेख ने अपने बेटे का बिल्कुल ही अनोखा नाम रखा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए देवोलीना भट्टाचार्जी का पोस्ट।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 18) की कंटेस्टेंट रह चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे का नाम रिविल किया। पति शहनवाज संग एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम 'जॉय' रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि 'हमारे परिवार के नए सदस्य का स्वागत करते हुए हमारा दिल खुशी से झूम रहा है। हमारी खुशियों की सौगात जॉय से मिलिए!' फैंस को कपल के बच्चे का नाम काफी पसंद आया। ऐसे में फैंस समेत टीवी के कई सेलेब्स देवोलीना और शहनवाज को बधाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहे हैं।

हालांकि इस तस्वीरों में अब तक देवोलीना ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया। हर कोई चाहत है कि एक्ट्रेस बेटे का चेहरा फैंस को जल्द से जल्द दिखाए। जॉय का जन्म पिछले साल 18 दिसंबर 2024 में हुआ था। शादी के 3 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था। साल 2022 में देवोलीना ने अपने ही जिम ट्रेनर शहनवाज संग कोर्ट मैरिज की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article