Ameesha Patel Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों चर्चा में बनी रहती हैं। अमीषा पटेल ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बता दें कि अमीषा पटेल हमेशा हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दोनों खिलाड़ियों के साथ हो रहे व्यवहार पर नाराजगी जताई। अमीषा ने इसे भारतीय क्रिकेट का "क्रूर दौर" बताया और कहा कि इतने बड़े खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार होना बेहद दुखद है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'धुरंधर' से ज्यादा 'Gadar' को देखने आई थी दर्शकों की भीड़, Ameesha Patel ने शेयर किया पोस्ट)
अमीषा पटेल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कही ये बात
अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा, "मैं पिछले कुछ समय से सब कुछ देख रही हूं। यह पोस्ट बॉलीवुड से जुड़ी नहीं है। मैं इस बात से हैरान हूं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ इस क्रिकेट दौर में कैसा व्यवहार किया जा रहा है। इसे क्रिकेट का क्रूर दौर कहना गलत नहीं होगा। यह बेहद शर्मनाक है।' हालांकि अमीषा पटेल ने अपने पोस्ट में किसी एक घटना का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब इंडियन टीम में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा इस सप्ताह भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि वह 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में अंतिम बार भारतीय टीम की जर्सी पहन सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और टीम मैनेजमेंट अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नई टीम बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लग सकता है। हालांकि, रोहित शर्मा या बीसीसीआई की ओर से अभी तक उनके संन्यास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
