Mangal Laxmi Confirmed Off Air Soon: एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) के सीरियल मंगल लक्ष्मी ने फैंस को काफी एंटरटेन किया है। ये शो एक समय पर टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब भी रहा था। इतना ही नहीं, टीआरपी के लिए मेकर्स ने शो को दो स्लॉट में चलाना भी शुरू कर दिया था, लेकिन अब मंगल लक्ष्मी (Mangal Lakshmi) के फैंस को बड़ा झटका लगा है। मेकर्स और चैनल ने इस शो को बंद करने का फैसला ले लिया है। इतना ही नहीं, उस सीरियल की डीटेल भी सामने आ गई है, जो आने वाले दिनों में मंगल लक्ष्मी को रिप्लेस करने वाला है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: '5 लेयर्स कटीं, खांसी आने पर बॉडी हिल गई', मां बनने के बाद दर्द में Divyanka Tripathi, बताया अपना हाल)
मंगल लक्ष्मी होगा बंद
सीरियल मंगल लक्ष्मी को लेकर काफी दिनों से खबर आ रही थी कि शो बंद होने वाला है। बीते कुछ ही दिनों में सीरियल की कहानी में काफी बदलाव देखने के लिए मिला है और हर बदलाव के साथ ये कहा जाता था कि अब शो खत्म हो जाएगा। ऐसे में मेकर्स और चैनल ने फैसला लिया है कि अब मंगल लक्ष्मी की जर्नी को खत्म कर देना चाहिए। इस शो का आखिरी एपिसोड कब आएगा और कब कास्ट आखिरी एपिसोड शूट करने वाली है? अब तक इस सवाल का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मेकर्स जल्द ही इस पर भी प्लानिंग करने वाले हैं। हालांकि, दीपिका सिंह के फैंस के ये खबर किसी झटके से कम नहीं हैं। दीपिका के फैंस इस शो का काफी पसंद किया करते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Pranit More और '370 की बिरयानी' विवाद पर Munawar Faruqui ने कसा तंज, ताबड़तोड़ पोस्ट कर किए डिलीट)

mangal laxmi (photo credit- instagram)
