टीवी मसाला

Pranit More और '370 की बिरयानी' विवाद पर Munawar Faruqui ने कसा तंज, ताबड़तोड़ पोस्ट कर किए डिलीट

Munawar Faruqui On Pranit More Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे और 370 की बिरयानी से जुड़ा विवाद शांत नहीं हो रहा है। इस विवाद पर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी भड़ास निकाली है।

Image

Pranit More-Munawar Faruqui (photo credit- instagram)

Munawar Faruqui On Pranit More Biryani Controversy: मशहूर कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों विवादों में हैं। प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में एक शख्स ने 370 रुपये की बिरयानी से जुड़ा अपना गंदा किस्सा बताया, जिस पर खूब विवाद हुआ। प्रणित मोरे ने अपने शो में इस बात को सिर्फ हंसी में टाल दी थी, जिस वजह से वह फैंस और सेलेब्स के गुस्से का शिकार बने हुए हैं। कई टीवी स्टार्स ने इस पर अपनी भड़ास निकाली है और अब मुनव्वर फारूकी ने भी ताबड़तोड़ ट्वीट किए हैं, जिसमें वह प्रणित मोरे को टारगेट कर रहे हैं। हालांकि, मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को ये ट्वीट डिलीट करने पड़ गए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं Shivangi Joshi? मासूमियत छोड़ जेल में घमासान करेंगी एक्ट्रेस)

    प्रणित मोरे पर फूटा मुनव्वर फारूकी का गुस्सा

    प्रणित मोरे से जुड़ा विवावद काफी ज्यादा बढ़ गया है। एक के बाद एक स्टार्स इस पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जिसके बाद अब स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी भी सामने आए हैं। मुनव्वर ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैंने गूगल चेक किया कि सबसे महंगी बिरयानी कौन सी है? रिजल्ट आया: प्रणित मोरे से चेक कर लो।' दूसरे ट्वीट में लिखा, 'कॉमेडिन्स को अपने वीडियो वकीलों से एडिट करवाने चाहिए। सारे कॉमेडियन्स को नहीं... सिर्फ उन्हें जो अपने जोक्स खुद नहीं लिखते हैं और ऑडियंस पर डिपेंड रहते हैं।' इसी तरह तीसरे पोस्ट में मुनव्वर ने लिखा,'भाई ये बिरयानी वाला तो कॉमेडी स्पेशल में भी डिफेंस करना मुश्किल होगा।' आखिर में मुनव्वर फारूकी ने सख्त होकर बोला, 'इसको कॉमेडी शो बोलना बंद करो।' हालांकि, मुनव्वर फारूकी ने अपने ये सारे ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान-अभिरा की याद में तड़पेगी कावेरी पोद्दार, मायरा निकालेगी मां पर भड़ास)
    munawar faruqui  post on pranit more

    munawar faruqui post on pranit more (photo credit- twitter)

    प्रणित मोरे को राष्ट्रीय महिला आयोग का समन

    बता दें कि प्रणित मोरे के शो का जब से वीडियो वायरल हुआ है, तब से ही वह लोगों के निशाने पर हैं। कॉमेडियन सामने आकर माफी मांग चुके हैं, लेकिन लोग उन्हें माफ करने के लिए तैयार नहीं हैं। इतना ही नहीं, कॉमेडियन ने भयंकर ट्रोलिंग के बाद अपना अकाउंट तक डिलीट कर दिया है। प्रणित मोरे के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया है और उन्हें 22 जून को हाजिर होने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं, प्रणित मोरे के विवाद पर सख्त और तय समय के अंदर ही कार्रवाई पूरी करने का आदेश जारी किया गया है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article