टीवी मसाला

'5 लेयर्स कटीं, खांसी आने पर बॉडी हिल गई', मां बनने के बाद दर्द में Divyanka Tripathi, बताया अपना हाल

Divyanka Tripathi On C-Section Pain: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने सी-सेक्शन के जरिए दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। अब दिव्यांका ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सी-सेक्शन के बाद होने वाले दर्द को बयां किया है।

Image

divyanka tripathi (photo credit- instagram)

Divyanka Tripathi On C-Section Pain: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दो जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। दिव्यांका अपनी मदरहुड जर्नी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह बेबी के वेलकम से लेकर उनकी छठी पूजन तक की झलक फैंस को दिखा रही हैं। इतना ही नहीं, दिव्यांका ने अपने बच्चों की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है। हर फोटो और वीडियो में दिव्यांका एक लंबी स्माइल के साथ दिखीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने दर्द पर बात की है। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने सी-सेक्शन के जरिए बेबी को जन्म दिया और अब उन्होंने सी-सेक्शन के बाद होने वाले दर्द बयां किए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Pranit More और '370 की बिरयानी' विवाद पर Munawar Faruqui ने कसा तंज, ताबड़तोड़ पोस्ट कर किए डिलीट)

    दिव्यांका त्रिपाठी ने बयां किया सी-सेक्शन का दर्द

    दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में सी-सेक्शन के बाद होने वाले दर्द का खुलासा किया है। इस व्लॉग में दिव्यांका अपने दोनों बच्चों को दिखाती हैं, जो बहुत ही प्यार से सो रहे हैं और उनके सामने बड़ी सी खिड़की है। इस खिड़की के पास जाकर दिव्यांका खड़ी हो जाती हैं और वह अपने फैंस से बोलती हैं कि वह कुछ शेयर करना चाहती हैं। दिव्यांका ने कहा कि क्या हुआ था ना कल...मुझे एक खांसी आई। उस एक खांसी ने मेरी जान ले ली। ऐसा लगा पेट में एक ब्लास्ट हुआ है। इतना ज्यादा दर्द था और ये बहुत अजीब था। ऐसा लग रहा था कि मेरे शरीर के ऑर्गन हिल रहे हैं। मुझे एक एक्सप्लानेशन समझ आया और वो ये है कि भाई सी-सेक्शन सर्जरी के दौरान बहुत कुछ होता है।' इसके बाद दिव्यांका बताती है कि कैसे एक बेबी बॉडी में अपनी जगह बनाता है और फिर डिलीवरी के बाद अचानक ही वो जगह खाली हो जाती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं Shivangi Joshi? मासूमियत छोड़ जेल में घमासान करेंगी एक्ट्रेस)

      दिव्यांका त्रिपाठी ने पांच लेयर्स कट पर की बात

      दिव्यांका अपने वीडियो में ये भी बताती हैं कि कैसे शरीर के पार्ट अपनी जगह से हिलते हैं। दिव्यांका ने कहा, 'पांच लेयर्स के कट लगे होते हैं। ऐसे नहीं है कि एक कट में बेबी बाहर आ जाता है। अब उस पांच कट के बाद जब शरीर का अंदर का सब सामान भी लूज पड़ा है, तो एक खासी आने पर बहुत ज्यादा दर्द होता है।' दिव्यांका त्रिपाठी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो उन महिलाओं के काफी कमेंट आए हैं, जो बीते कुछ दिनों में ही मां बनी हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article