Dalljiet Kaur calls Husband Nikhil Patel narcissist: बता दें कि पिछले कुछ महीनों से दलजीत कौर अपने पति निखिल पटेल के साथ रिश्ते में चल रही परेशानी की वजह से लगातार सुखियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर अपने पति के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में खुलासा किया था। अब उन्होंने हाल ही में अपने चल रहे विवाद के बीच एक एफआईआर दर्ज कराई और मुंबई पुलिस के प्रति उनकी सहायता के लिए आभार भी व्यक्त किया। अब इस बीच बिग बॉस 13 स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर अलग हुए पति के लिए एक पोस्ट किया, लेकिन बाद में इसे हटा दिया। आइए इस रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।
दलजीत कौर ने 2 अगस्त को FIR फाइल करते हुए निखिल पटेल पर धोखा देने और विवाहेतर संबंध रखने का आरोप लगाया है। इस प्यार को क्या नाम दूं की अभिनेत्री ने दावा किया है कि वह उनकी शादी को वैध नहीं मानते थे। अब आज दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, "नार्सिसिस्ट मदद या थेरेपी की तलाश नहीं करते हैं, वे एक नए साथी की तलाश करते हैं जो यह नहीं जानता कि उन्हें मदद या थेरेपी की ज़रूरत है। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

Dalljiet Kaur calls Husband Nikhil Patel narcissist
कुछ दिन पहले दलजीत कौर ने निखिल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर उनके साथ अपनी शादी के दिन की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। दलजीत ने याद किया कि कैसे उन्होंने पिछले साल परिवार के सदस्यों को सरप्राइज डिनर पर इकट्ठा करके उनका जन्मदिन मनाया था। लेकीन अभिनेत्री ने बताया की अब ज़िंदगी में सब बदल गया है और तुम यही नहीं रुकोगे।"
