टीवी मसाला

CID 2: 'गुम है किसी के प्यार में' के इस एक्टर ने SOS ऑफिसर बन मारी एंट्री, ACP प्रद्युमन की मदद कर सुलझाएगा केस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin This Actor To Make Entry As SOS Officer In CID 2: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'सीआईडी' ने लोगों का खूब दिल जीता है। वहीं इन दिनों सीआईडी का दूसरा सीजन टीवी पर धूम मचा रहा है। अब इसमें 'गुम है किसी के प्यार में' एक्टर की एंट्री होने वाली है।

Image

'सीआईडी 2' में होगी इस एक्टर की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin This Actor To Make Entry As SOS Officer In CID 2: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'सीआईडी' छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिवाजी सातम का 'सीआईडी' टीवी पर लंबे वक्त तक चलने वाला शो भी रह चुका है। वहीं अब इसका दूसरा सीजन छोटे पर्दे पर खूब धमाल मचा रहा है। 'सीआईडी 2' को भी लोग आज उसी क्रेज और उत्साह के साथ देखते हैं, जैसे पहले देखा करते थे। कुछ दिनों पहले जहां शो में डॉक्टर तारिका की एंट्री हुई है। वहीं अब 'सीआईडी 2' (CID 2) में एक और एक्टर कदम रखने वाला है, जो बतौर एसओएस ऑफिसर बनकर एसीपी प्रद्युमन और उनकी बाकी की टीम की मदद करेगा।

'सीआईडी 2' (CID 2) के करंट ट्रैक की बात करें तो शो में दया को विलेन के तौर पर दिखाया जा रहा है, जिसने पुलिस ऑफिसर्स की हत्या की है। साथ ही उसे श्रेया से गुप्त रूप से किसी चीज पर चर्चा करते हुए भी देखा गया था। वहीं दूसरी ओर हाई कमीशन ने मामले को सुलझाने के लिए एक और एसओएस ऑफिसर भेजने का फैसला किया है जो एसीपी प्रद्युमन की मदद करता दिखाई देगा। वो किरदार कोई और नहीं बल्कि 'गुम है किसी के प्यार में' एक्टर संजय नारवेकर अदा करते दिखाई देंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सीआईडी 2' (CID 2) में संजय नारवेकर की एंट्री अगले सप्ताह होने वाली है। हालांकि वह दया की सच्चाई पता लगा पाएंगे या नहीं, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि 'सीआईडी 2' में शिवाजी सातम की गैर मौजूदगी में एक्टर पार्थ सम्थान की एंट्री हुई थी, जिन्होंने एसीपी आयुष्मान की भूमिका अदा की थी। लेकिन एसीपी प्रद्युमन के लौटते ही पार्थ सम्थान ने शो को अलविदा कह दिया। उनके अलावा डॉक्टर सालुंखे का किरदार अदा करने वाले नरेंद्र गुप्ता ने भी शो को बाय-बाय कह दिया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article