टीवी मसाला

CID 2 से पार्थ सम्थान के बाद अब इस चहीते एक्टर का कटा पत्ता, सातवें आसमान पर चढ़ा फैंस का पारा

This Actor Quit CID 2 After Parth Samthaan: टीवी के ऐतिहासिक शो सीआईडी ने सीजन 2 के साथ भी लोगों के बीच बखूबी जगह बना ली है। शो को पार्थ सम्थान ने अलविदा कह दिया है। उनके जाने से फैंस में भी मायूसी थी। वहीं अब उनके बाद एक और कलाकार ने सीआईडी 2 को बाय-बाय कह दिया है।

Image

'सीआईडी 2' से पार्थ सम्थान के बाद इस एक्टर का भी कटा पत्ता

This Actor Quit CID 2 After Parth Samthaan: टीवी के ऐतिहासिक शो सीआईडी ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया था। वहीं अब सीआईडी का सीजन 2 भी दर्शकों का खूब दिल जीत रहा है। शिवाजी सातम से लेकर सीआईडी 2 के बाकी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं शो में कुछ पुराने कलाकारों की वापसी भी हुई, जिससे दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर थी। लेकिन हाल ही में सीआईडी 2 (CID 2) को पार्थ सम्थान (Parth Samthaan) ने अलविदा कह दिया। उनके शो से जाने पर फैंस भी भावुक नजर आए। लेकिन उनके साथ-साथ दर्शकों को एक और झटका लगा है। क्योंकि पार्थ सम्थान के बाद 'सीआईडी 2' को एक और एक्टर ने अलविदा कह दिया है, जिससे फैंस का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है।

सीआईडी 2 (CID 2) से जाने वाला वो कलाकार कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर सालुंखे का रोल अदा करने वाले नरेंद्र गुप्ता हैं। शो में डॉक्टर सालुंखे को गद्दार दिखाया गया, साथ ही उनके किरदार को भी जेल में डाल दिया गया। इस ट्रैक के साथ ही 'सीआईडी 2' में नरेंद्र गुप्ता की कहानी खत्म हो गई। लेकिन नरेंद्र गुप्ता के 'सीआईडी 2' से जाने पर दर्शक जरा भी खुश नजर नहीं आए। उन्होंने बल्कि मेकर्स को लताड़ना शुरू कर दिया। दर्शकों ने नरेंद्र गुप्ता की वापसी की मांग तो की ही, साथ ही मेकर्स को खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सीआईडी 2 (CID 2) से नरेंद्र गुप्ता का पत्ता कटने पर एक यूजर ने लिखा, "आपने क्या किया है 'सीआईडी 2' टीम? आपने डॉक्टर सालुंखे को विलेन क्यों बनाया। इसपर विश्वास करना असंभव है। इससे अच्छा डॉक्टर गार्गी को ही गद्दार बना देते। डॉक्टर सालुंखे अच्छे डॉक्टर के साथ-साथ फन लविंग भी थे। आपने अच्छे किरदार को बर्बाद कर दिया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "डॉक्टर सालुंखे को गद्दार बनाना बहुत ही मूर्खतापूर्वक स्टोरीलाइन है और ये पुराने दर्शकों के साथ खिलवाड़ है।" बता दें कि सीआईडी 2 में जल्द ही श्रद्धा मुसाले की वापसी होने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article