टीवी मसाला

दो बाइक और तीन लड़के सवार.... बेटी के साथ घर के बाहर घूम रही थी चारु असोपा, हुआ कुछ ऐसा की बुलानी पड़ी पुलिस

Charu Asopa Scared about Her Safety: ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम एक्ट्रेस चारु असोपा ने हाल ही में अपने साथ हुए हादसे का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि बीकानेर में उनके नए घर के पास बड़ा हादसा होते होते बचा है। जिसके बाद वह अपनी और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गई हैं।

Image

Image Source: Instagram

Charu Asopa Scared about Her Safety: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा( Charu Asopa) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में चारु असोपा अपने एक्स पति राजीव सेन के साथ दोबारा से रिश्ते को लेकर चर्चा में आई थी। चारु एक सिंगल मदर हैं, जो अपनी बेटी के साथ रहती हैं। हाल ही में चारु के घर के बाहर एक हादसा हुआ, जिसमें वह घबरा गई। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह बीकानेर में अपने घर के बाहर थी। वहां कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें डरा कर रख दिया। मामला इतना बड़ा हुआ कि पुलिस तक को बुलाना पड़ा।

चारु ने अपने साथ हुए हादसे का जिक्र करते हुए बताया कि, "मैं अपनी बेटी ज़ियाना के साथ शाम करीब 6 बजे बाहर थी। वह साइकिल चला रही थी और मैं उसके साथ-साथ चल रही थी। दो बाइक और उन पर तीन लड़के सवार थे। सभी के पास हेलमेट और बैकपैक थे।" उन्होंने आगे बताया कि बाइकें अचानक उनके सामने रुक गईं। "उन्होंने मेरे ठीक सामने ब्रेक लगाए और वहीं खड़े होकर मुझे देखते रहे। मैं कॉल पर थी, इसलिए मैंने उन्हें देखा, लेकिन कुछ रिएक्ट नहीं किया। वे आगे बढ़े, लेकिन सड़क के आखिर में फिर से रुक गए और लगभग 15-20 मिनट तक वहीं रहे। तभी मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है।"

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की पूछताछ

अपनी और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित, चारु घर भागी, दरवाज़ा बंद किया और अपने माता-पिता और पड़ोसियों को फोन किया। पुलिस ने तुरं वे पाँच मिनट के भीतर पहुँच गए। तब तक, मेरे एक पड़ोसी ने बाइक सवारों को रोक लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे पास ही रहते हैं। बाद में, जब पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला कि वे सिर्फ मेरे फैन थे जो मेरे पास आने से हिचकिचा रहे थे," ।उन्होंने स्वीकार किया कि इस स्थिति ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। उन्होंने कहा, "इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं सचमुच डर गई थी। पुलिस ने भी कहा कि वे फैंस लग रहे हैं, इसलिए मैंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article