टीवी मसाला

राजीव सेन संग रिश्ते की नई शुरुआत कर रही हैं Charu Asopa? एक्स पति संग एक छत के नीचे रहने पर बोलीं- मैं खुश हूं...

Charu Asopa On Reunion With Rajeev Sen: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली चारू असोपा इन दिनों एक्स-पति राजीव सेन संग खूब नजर आ रही हैं। वहीं फैंस के बढ़ते सवालों पर अब चारू असोपा ने चुप्पी भी तोड़ी है और इसका सच बयां किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- चारू असोपा इंस्टाग्राम

Charu Asopa On Reunion With Rajeev Sen: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस चारू असोपा अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। चारू असोपा कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से तो कभी अपने काम के सिलसिले में लाइमलाइट बटोरती दिखाई देती हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से चारू असोपा अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्स-पति के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद चारू असोपा को राजीव सेन के साथ ही गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा मनाते देखा गया। इतना ही नहीं, दोनों साथ में जियाना के साथ थाईलैंड घूमने गए थे, वहीं बेटी के लिए चारू असोपा (Charu Asopa) मुंबई में राजीव सेन के घर रहने भी आईं। चारू असोपा ने राजीव सेन और जियाना के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसने फैंस को कंफ्यूज कर दिया। लोगों को लगने लगा कि वे दोनों फिर से अपने रिश्ते की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन अब इस मामले पर चारू असोपा ने चुप्पी तोड़ी है।

चारू असोपा (Charu Asopa) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राजीव सेन संग रिश्ते में सुधार पर चुप्पी तोड़ी। उनका कहना है, "सबसे पहली बात कि मैं खुश हूं, राजीव भी खुश हैं, जियाना भी खुश है और सब खुश हैं। सब आपस में बात कर रहे हैं। हम बिल्कुल वैसे ही साथ हैं, जैसे हमेशा थे। तो आप लोग टेंशन मत लीजिए कि मैं वापस क्यों आ गई या क्यों चली गई। हर कदम से परेशान होने वाले लोगों के लिए है ये। कुछ लोग एक चीज को पसंद करते हैं, कुछ दूसरी चीजों को तवज्जो देते हैं। लेकिन मैं अपनी जिंदगी लोगों की सोच के आधार पर नहीं जी सकती। मुझे अपने बारे में और अपनी बेटी के बारे में सोचना होगा। हमें हमारे लिए सही चीजों के आधार पर फैसले लेने की जरूरत है।"

चारू असोपा (Charu Asopa) ने वीडियो में आगे लोगों को भी खुश रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "हम सब खुश हैं, आप लोगों को भी खुश रहना चाहिए। राजीव, जियाना और मैं एक साथ पिछले दो महीनों से सफर कर रहे हैं। हमने साथ में अच्छा वक्त बिताया। हम दिल्ली गए, बैंकॉक गए, दिल्ली वापस आए और फिर बीकानेर में चार दिन रुके, जहां मैंने अपना कुछ काम खत्म किया। उसके बाद हम वापस दिल्ली आए, 10 दिन कोलकाता में साथ बिताया और बाद में मुंबई में साथ रहे। हमने मजे किये, राजीव की नई कार में ड्राइव पर गए। ये बहुत ही खास था। और अब हम बीकानेर में हैं तो ये नेगेटिविटी कहां से आी। कोई परेशानी नहीं है हमारे बीच, लेकिन ऐसा लगता है कि दूसरों को सब चीज से परेशानी है। तो थोड़ा शांत हो जाइये।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article