Bigg Boss 15 Winner : तेजस्वी प्रकाश बनीं बिग बॉस 15 की विनर, जानिए ग्रैंड फिनाले से जुड़ी हर एक बात
Bigg Boss Season 15 Finale Winner Name 2022: बिग बॉस-15 फिनाले का अंत हो गया है। सलमान खान ने घोषणा कर दी है कि तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर बन चुकी हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल दूसरे नंबर पर रहे। तेजस्वी प्रकाश नौ साल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जानिए उनसे जुड़े कुछ विवाद।
Bigg Boss Season 15 Finale Winner Name 2022: बिग बॉस-15 ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 Grand Finale) का अंत हो गया है। सलमान खान ने घोषणा कर दी है कि तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर बन चुकी हैं। वहीं, प्रतीक सहजपाल दूसरे नंबर पर रहे। करण कुंद्रा तीसरे नंबर पर रहे। तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस-15 की ट्रॉफी और 40 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। तेजस्वी प्रकाश नौ साल से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि,एक वक्त वह विवादों में रही थीं।
निशांत भट्ट 10 लाख रुपए का ब्रीफकेस लेकर शो से बाहर हुए। इसके बाद शमिता शेट्टी एलिमिनेट हुई। आखिर में करण कुंद्रा एलिमिनेट हुए। बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 winner) को स्पेशल बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ी। फिनाले में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला (Sidnaaz) को एक स्पेशल ट्रीब्यूट दिया। वहीं, पिछले सीजन के विनर श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), गौहर खान, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलैक और उर्वशी ढोलकिया भी शामिल हुए।
आपको बता दें कि फिनाले के दौरान इस रियलिटी शो में लाइव ऑडियंस भी मौजूद होगी जो इस रियलिटी शो के ट्रॉफी के सात दावेदारों में से टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को चुनेगी। इससे पहले बिग बॉस 15 को दो हफ्ते के लिए एक्स्टेंड किया गया था। देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत, रितेश, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचकुले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट था।
इन कारण से हार गईं शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी को ट्रॉफी का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। दोनों ही बार वह बिग बॉस की ट्रॉफी उठाने में कामयाब नहीं रही। फैंस का कहना था कि बिग बॉस 15 ओटीटी के होस्ट करण जौहर और बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान शमिता शेट्टी की तरफदारी कर रहे हैं।
इस वजह से हुई थी आलोचना
पहरेदार पिया की में तेजस्वी के किरदार की शादी एक 10 साल के बच्चे से हो जाती है। दोनों का रोमांटिक ट्रेक शो में दिखाने की वजह से इसकी काफी आलोचनाएं हुई थीं। तेजस्वी को इस सीरियल में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
विवादों में रहा था पहरेदार पिया की सीरियल
साल 2017 में तेजस्वी ने सोनी टीवी पर पहरेदार पिया की किया। इसमें उन्होंने चाइल्ड स्टार अफान खान के साथ दीया सिंह की भूमिका निभाई थी। पहरेदार पिया की खूब कॉन्ट्रोवर्सी में रहा था।
इस सीरियल में आएंगे नजर
तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में की थी। साल 2013 में उन्होंने संस्कार - धरोहर अपनों की में धारा की भूमिका निभाई। एक्ट्रेस 2015 से 2016 तक, कलर्स टीवी शो स्वरगिनी- जोड़े रिश्तों के सुर में नमिश तनेजा के साथ रागिनी की मुख्य भूमिका नजर आईं।
तेजस्वी प्रकाश यंगेस्ट बिग बॉस विनर
तेजस्वी अब तक कि सबसे यंगेस्ट बिग बॉस विनर हैं। तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के अलावा खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
कब आएगा बिग बॉस 16?
शो के इस सीजन के खत्म होते ही सभी इस रियलिटी शो के अगले सीजन यानी बिग बॉस 16 के बारे में जानने को उत्सुक है। शो के अंत में सलनाम खान ने बताया कि 8-9 महीने बाद शो का अगला सीजन शुरू हो सकता है।
बिग बॉस-15 की विनर को मिला नया टीवी शो
बिग बॉस सीजन 15 की विनर बनीं तेजस्वी प्रकाश काफी लकी रही हैं। उन्हें ना सिर्फ बिग बॉस-15 की ट्रॉफी और प्राइज मनी मिली है बल्कि उनको एक शो भी मिला है। तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर का टीवी शो नागिन-6 मिल चुका है जिसमें जल्द वो लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी।
कौन हैं तेजस्वी प्रकाश? यहां जानें इंजीनियर से एक्ट्रेस बनने की कहानी
बिग बॉस 15 में जिस तरह अदाकारा ने गेम खेला और कई धुरंधर खिलाड़ियों को पछाड़ दिया वह वाकई काबिले तारीफ है। जन्म से लेकर बिग बॉस 15 तक का सफर अदाकारा के लिए काफी खास रहा है। अगर आप भी बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी से जुड़ना चाहते हैं और उनकी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें।
यहां जानें- तेजस्वी प्रकाश की पूरी डिटेल, किस शो से मिला फेम और कैसे रखा एक्टिंग में कदम
तेजस्वी प्रकाश बनीं बिग बॉस-15 की विनर
BB 15: बिग बॉस-15 फिनाले के टॉप-2 बने प्रतीक और तेजस्वी
बिग बॉस-15 फिनाले में शहनाज गिल संग सलमान खान खान काफी सारी बाते कीं। हालांकि शहनाज के शो से जाते ही बिग बॉस में टॉप-2 की घोषणा की गई। वोटिंग के आधार पर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल की किस्मत का फैसला हुआ। सलमान खान ने तीनों को स्टेज पर बुलाया और यहां टॉप-2 की घोषणा की। सलमान खान ने बताया कि वोटों की कमी के चलते करण कंद्रा बाहर हो गए। यानि बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतने के लिए 2 उम्मीदवार प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश बची हैं।
Bigg Boss 15 Finale में सिडनाज की यादें हुईं ताजा
शहनाज की हुई BB 15 Finale में ग्रैंड एंट्री
बिग बॉस-15 फिनाले में शहनाज गिल की ग्रैंड एंट्री हुई। शहनाज गिल ने साड़ी पहनकर देसी लुक में एंट्री ली। सलमान खान को देखते ही शहनाज रो पड़ीं, हालांकि उन्हें सलमान खान ने संभाला।
तेजस्वी प्रकाश होंगी नागिन-6 की लीड स्टार
बिग बॉस-15 फिनाले में नागिन सीरियल का हिस्सा रहीं अदा खान पहुंचीं। अदा खान ने शानदार डांस करते हुए स्टेज पर एंट्री ली। इसी के साथ खुलासा किया गया कि तेजस्वी प्रकाश ही अलगी नागिन होंगी।
BB 15 Finale Update: अगले हफ्ते से शुरू हो रहा नागिन-6
बिग बॉस-15 फिनाले में सलमान ने नागिन-6 टीवी शो की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सीरीज का छठवां सीजन आ रहा है जो कि अगले हफ्ते से शुरू हो रहा है। साथ ये हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा।
सलमान खान ने दीपिका संग किया डांस
BB 15: करण-तेजा का भी दिखा रोमांस
बिग बॉस-15 में आकर कपल बने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी पीछे नहीं रहे। दोनों में साथ में बेहद रोमांटिक डांस किया।
शमिता शेट्टी-राकेश बापट ने किया रोमांटिक डांस
बिग बॉस-15 में आकर कपल बने राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने शो के फिनाले में धमाकेदार परफॉमेंस दी। दोनों में पुष्पा फिल्म का फेमस गाना सामे चुना। जिसपर दोनों ने बेहद रोमांटिक डांस किया।
टॉप-3 में पहुंचे करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक
बिग बॉस-15 में गहराइयां की टीम ने टॉप-3 कंटेस्टेंट का सस्पेंस खोला। दीपिका, अनन्या, सिद्धांत और धैर्य ने मिलकर वोटों के आधार पर सभी की किस्मत का फैसला किया। शमिता शेट्टी बिग बॉस-15 फिनाले से बाहर हो गई हैं। वहीं टॉप-3 में करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल पहुंचे।
सलमान खान को मिला सिद्धांत चतुर्वेदी को किस करने का टास्क
बिग बॉस-15 में सलमान खान को डेयर मिला। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने पूछा कि क्या सलमान आप बिग बॉस का अगला सीजन होस्ट करेंगे? इसपर सलमान ने कहा कि वो तभी होस्टिंग करेंगे जब फीस बढ़ेगी। तो दीपिका ने कहा कि आपको फिर सिद्धांत को किस करना होगा। इसपर सलमान ने कहा कि वो आधे पैसों में भी शो होस्ट करने को तैयार हैं।
बिग बॉस-15 फिनाले में पहुंची दीपिका की गहराइयां की टीम
सलमान खान ने बिग बॉस-15 के मंच पर गहराइयां की टीम का स्वागत किया। दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, धैर्य और सिद्धांत चतुर्वेदी एकसाथ पहुंचे। इस दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने ऑन स्टेज बिग बॉस को लेकर एक रैप भी किया।
दीपिका पादुकोण करेंगी टॉप-3 का ऐलान
बिग बॉस-15 फिनाले में दिखी दीपिका-सलमान की बॉन्डिंग
कौन होगी नई नागिन? बिग बॉस-15 में होगा खुलासा
चंकी पांडे के गाने पर नाचे सलमान खान
बिग बॉस-15 के फिनाले में अनन्या पांडे ने सलमान खान के साथ डांस भी किया। इस दौरान दोनों चंकी पांडे के गाने 'मेरा दिल तोता बन जाए' पर धमाकेदार डांस किया।
सिर्फ सलमान खान को फॉलो करती हैं दीपिका पादुकोण
गहराइयां की टीम ने बिग बॉस-15 फिनाले के सेट पर ट्रुथ एंड डेयर गेम खेला। इस दौरान दीपिका ने बताया कि वो सिर्फ सलमान खान को फॉलो करती हैं। दीपिका ने सलमान खान के तीन की डिटेल बताई कि वो कहां-कहां थे।
पैसों का बैग लेकर बाहर निकले निशांत भट्ट
बिग बॉस-15 के फिनाले में आखिर वो वक्त आ गया जब एक्स विनर्स घर के अंदर पहुंचे। श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलाइक और गौहर खान पैसों से भरा बैग लेकर टॉप-5 कंटेस्टेंट को लालच देते दिखे। शमिता, निशांत, करण, तेजस्वी और प्रतीक के सामने 10 लाख रुपए का बैग आया, जिसे लेकर वो ट्रॉफी की रेस से बाहर हो सकते हैं। इस 10 लाख रुपए के बैग को निशांत भट्ट ने चुना। इस तरह से वो विनर की रेस से बाहर हो गए।
गौतम गुलाटी ने किया पोल डांस
बिग बॉस 15 के स्टेज पर डांस चैलेंज देखने को मिला। इस दौरान गौतम गुलाटी और राखी सावंत के पति रितेश में कॉम्पटीशन हुआ। दोनों ने गर्मी गाने पर पोल डांस किया। इस दौरान गौतम गुलाटी अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाते दिखे।
5 एक्स विनर्स करेंगे एक और कंटेस्टेंट को ट्रॉफी की रेस से बाहर
बिग बॉस-15 फिनाले का आगाज, श्वेता-उर्वशी ने ली धांसू एंट्री
बिग बॉस-15 फिनाले का आगाज रविवार 30 को हो चुका है। सलमान खान ने स्टेज पर शो के पुराने विनर के आने की जानकारी दी है। इसी के साथ पहली एंट्री श्वेता तिवारी ने ली। श्वेता तिवारी में शानदार डांस परफॉर्मेंस देते हुए अपनी कातिलाना अदाओं से फैन्स का दिल जीता। साथ ही उर्वशी ढोलकिया ने इस दौरान लैला में लैला गाने पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी।
किसके हाथ लगेगी BB 15 की ट्रॉफी?
इस सवाल को जानने के लिए तो हर कोई बेताब है। कुछ दिन पहले ही बिग बॉस 15 को लेकर भविष्यवाणी भी कई गई थी। इस भविष्यवाणी में तेजस्वी प्रकाश तो कहीं प्रतीक सहजपाल को विनर बताया गया है। अब विनर कौन बनेगा? ये तो आज रात पता चल ही जाएगा। लेकिन इतना साफ है कि ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।
शमिता शेट्टी होंगी बिग बॉस-15 विनर रेस से बाहर?
द खबरी नाम के ट्विटर हैंडल पर दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण को बिग बॉस 15 के मेन हाउस में भेजा गया है। वहीं से दीपिका पादुकोण शमिता को लेकर बाहर आएंगी। द खबरी के इस दावे के बाद से शमिता शेट्टी के फैंस का सपना चकनाचूर हो गया है। इस ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है, 'मेकर्स काफी बायस्ड हैं... उन्होंने शमिता शेट्टी को बाहर लाने के लिए दीपिका पादुकोण को घर के अंदर भेजा है। उन्हें काफी सुविधा दी जा रही है कि एक सुपरस्टार उन्हें ले जाने घर के अंदर आएगा और फिर वो टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान करेंगी।'
सोशल मीडिया पर हो रहे BB-15 विनर के दावे
आज रात खुलासा हो जाएगा कि बिग बॉस 15 का ताज किसके सिर सजने वाला है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस ने अपने अपने हिसाब से शो के विनर के रूप में सबसे मजबूत दावेदार के बारे में कयास लगाने शुरु कर दिए हैं। इसी के साथ बिग बॉस-15 सोशल मीडिया पर जमकर ट्रैंड हो रहा है।
दीपिका पादुकोण के आते ही होगा एक और एविक्शन!
बिग बॉस-15 फिनाले में आज गहराईयां की कास्ट आने वाली है। दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अनन्या पांडे शो में आएंगी। इसी के साथ दीपिका पादुकोण बिग बॉस सीजन 15 के टॉप-4 फाइनलिस्ट को चुनने वाली हैं। उनके आने के बाद एक और कंटेस्टेंट ट्रॉफी की रेस से बाहर हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए ये कंटेस्टेंट
ग्रैंड फिनाले से पहले फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर Crown Real Queen Shamita Shetty और तेजरन ट्रेंड हो रहा है।
तवाडा कुत्ता टॉमी पर सलमान खान-शहनाज गिल ने किया डांस
रितेश ने किया पोल डांस
राखी सावंत के पति रितेश ने ग्रैंड फिनाले में पोल डांस किया। रितेश की इस परफॉर्मेंस को देखकर सलमान खान भी हंसने लग गए। दरअसल राखी सावंत ने गौतम गुलाटी और रितेश को पोल डांस करने का चैलेंज दिया था।
रोमांटिक परफॉर्मेंस देंगे करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
क्या ये हैं टॉप तीन कंटेस्टेंट
सामी-सामी पर परफॉर्म करेंगे शमिता शेट्टी-राकेश बापट
कैटरीना कैफ की शादी पर बोले सलमान खान
जारी हुआ नया प्रोमो
राहुल देव ने इस कंटेस्टेंट को बनाया विनर
बिग बॉस 10 के कंटेस्टेंट राहुल देव ने ट्विटर पर कहा कि वह करण कुंद्रा को विनर देख रहे हैं। राहुल देव ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लग रहा है कि करण कुंद्रा इस साल बिग बॉस 15 के विनर बनने जा रहे हैं।' इसके साथ उन्होंने बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले और करण कुंद्रा हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
चिकनी चमेली पर राखी सावंत ने किया डांस
कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक राखी सावंत सारे एक्स-विनर्स को चैलेंज करती हैं। राखी सावंत और रुबीना दिलैक एक-दूसरे को 'चिकनी चमेली' पर टक्कर देती नजर आ रही हैं। दोनों को डांस करता देख सलमान खान की भी हंसी छूट गई।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए उमर रियाज
उमर रियाज भले ही टॉप छह में नहीं पहुंचे लेकिन, फैंस उन्हें ही विनर मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस असली विनर उमर रियाज ट्रेंड करवा रहे हैं। फैंस का कहना है कि चाहे विनर कोई भी हो उनके लिए विजेता उमर रियाज ही हैं।
क्या प्रतीक सहजपाल-शमिता शेट्टी हैं टॉप दो?
बिग बॉस से जुड़े हैंडल के मुताबिक निशांत भट्ट ब्रीफकेस लेकर शो से बाहर हो गए हैं। इसके बाद एक ट्विस्ट आया और करण कुंद्रा ने अपने और तेजस्वी के लिए भी ब्रिफकेस को चुना। ऐसे में फिनाले के टॉप 2 में अब प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी हैं।
स्ट्रॉन्ग दावेदार हैं शमिता
शमिता शेट्टी की मम्मी का छलका
बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी की उम्र पर लगातार कमेंट्स किए जा रहे थे। इस पर उनकी मम्मी का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि बेटी की ऐज शेमिंग और बॉडी शेमिंग को देखकर बहुत तकलीफ हुई। जिस तरह उनकी उम्र पर कमेंट किया इससे उन्हें काफी तकलीफ हुई।
टॉप पांच कंटेस्टेंट को मिलेगा ये ऑफर
बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में एक्स विनर टॉप पांच फाइनलिस्ट के आगे एक डील रखेंगे। इसके तहत उन्हें 10 लाख रुपए का ब्रीफकेस ऑफर किया जाएगा, जो कंटेस्टेंट इस ब्रीफकेस को ले लेगा वह 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो जाएगा।
बिग बॉस को मिले टॉप 5 कंटेस्टेंट
दर्शकों ने अपने पसंदीदा टॉप फाइव कंटेस्टेंट को खूब सारे वोट्स देकर उन्हें यहां तक पहुंचा दिया। अब करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट फाइनल के मैदान में हैं।
असफल रहा बिग बॉस 15
बिग बॉस 13 सीजन के बाद दोनों सीजन फैंस को इंप्रेस करने में असफल रहे। दोनों ही सीजन में टीआरपी के लिए पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स को शो में लाने का मेकर्स का दांव इस बार भी असफल रहा। खुद सलमान खान ने एक वीकेंड का वार एपिसोड में कहा था कि वह इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।
बिग बॉस-15 की ट्रॉफी होगी किसके नाम? रविवार को होगा खुलासा
बिग बॉस सीजन 15 की ट्रॉफी प्रतीक, करण, तेजस्वी, शमिता और निशांत में से किसके नाम होगी, इसका पता अब रविवार को होने वाले टेलीकास्ट में चलेगा। बिग बॉस-15 का फिनाले रविवार को भी जारी रहेगा। इसी दौरान सलमान खाान विनर की घोषणा करेंगे।
राखी सावंत और रुबीना दिलाइक में टक्कर
'बिग बॉस-15' फिनाले में आएंगे 5 एक्स विनर्स
ग्रैंड फिनाले के फर्स्ट एपिसोड काफी कुछ हो रहा है। जल्द 'बिग बॉस' के 5 एक्स विनर्स शो में आने वाले हैं। गौहर खान, श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौतम गुलाटी और रुबीना दिलाइक इसबार सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगे।
बिग बॉस 15 विजेता को मिलेंगे 50 लाख रुपए
बिग बॉस-15 अपने अंत की ओर है। फिनाले के साथ-साथ वोटिंग लाइन्स बंद चुकी हैं और जल्द ही हमें इस सीजन का विनर मिलने वाला है। इसी के साथ सलमान खान ने घोषणा की है कि बिग बॉस-15 के विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख रुपए प्राइज मनी मिलेगी।
आखिरी दिन भी भिड़ीं शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश
दोस्ती की मिसाल बने शमिता-प्रतीक और निशांत
बिग बॉस ओटीटी से लेकर बिग बॉस-15 तक कई दोस्तियां देखने को मिली। सबसे ज्यादा दोस्ती के चर्चे निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल से रहे। तीनों ने अपनी दोस्ती से सभी दर्शकों का दिल जीता और सलमान खान ने भी इस बात का फिनाले में जिक्र किया। इसके लिए तीनों ने एक टास्क भी किया।
बिग बॉस-15 से पहले निशांत को मिला बड़ा ऑफर!
बिग बॉस-15 के इस सीजन में भी, दर्शकों ने निशांत भट्ट के गेम को पसंद किया है। तभी तो आज निशांत भट्ट टॉप फाइनलिस्ट में खड़े हैं। अब खबर है कि बिग बॉस-15 से बाहर निकलने के पहले ही उनको एक बड़ा टीवी शो ऑफर मिल गया है। सूत्रों के अनुसार, निशांत भट्ट कलर्स के आगामी शो 'डांस दीवाने' जूनियर में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनको इस शो का ऑफर मिला है। खास बात ये है कि इसमें वो बतौर कोरियोग्राफर नहीं हालांकि जज के रूप में नजर आ सकते हैं। हालांकि इसकी अभी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
रश्मि देसाई हुईं बिग बॉस से बाहर
बिग बॉस 15 के फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है। इसी के साथ वोटों की कमी से एक कंटेस्टेंट फिनाले से पहले बाहर हो गया है। ये कोई और नहीं बल्कि रश्मि देसाई हैं। रश्मि फिनाले की ट्रॉफी की रेस से बाहर हो गई हैं।
बिग बॉस-15 फिनाले की हुई ग्रैंड ओपनिंग
बिग बॉस-15 फिनाले शुरू हो गया है। शो की शुरुआत फिनाले में पहुंचे कंटेस्टेंट प्रतीक, करण, तेजस्वी, निशांत, रश्मि और शमिता की शानदार डांस परफॉर्मेंस से हुई। साथ ही सलमान खान ने भी सभी के साथ दमदार परफॉर्मेंस दी। इसी के साथ शो में सभी 6 कंटेस्टेंट की मांएं पहुंचीं।
OTT में प्रतीक ने उठाया था पैसों का बैग
बिग बॉस ओटीटी में भी ऐसा हो चुका है। प्रतीक सहजपाल ने फाइनल से ठीक पहले पैसों से भरा ब्रीफकेस उठाकर शो से एग्जिट ले लिया था। अब बिग बॉस 15 में भी जब यह ऑफर कंटेस्टेंट्स के सामने रखा जाएगा।
निशांत भट्ट उठा सकते हैं ब्रीफकेस!
बिग बॉस-15 फिनाले से पहले कई तरह की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक निशांत भट्ट इस सीजन में कैश का ब्रीफकेस उठा कर खुद के फिनाले की रेस से बाहर कर लेंगे। बताया जा रहा है कि बैग में 15 लाख रुपए होंगे।
दो पार्ट में टेलिकास्ट होगा Bigg Boss 15 Finale
Bigg Boss 15 Grand Finale को दो पार्ट में टेलिकास्ट होगा। पहला पार्ट 29 जनवरी यानी आज ही प्रसारित किया जाएगा। वहीं दूसरी भाग रविवार 30 जनवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। दर्शक कलर्स टीवी पर शो का प्रसारण रात 8 बजे से देख सकते हैं। साथ ही VOOT ऐप पर शाम 7:30 बजे लाइव भी इसे देखा जा सकता है।
राखी सावंत देंगी पति संग परफॉर्मेंंस
अभिनेत्री राखी सावंत भी बिग बॉस-15 के सेट पर अपने पति रितेश के साथ नजर आएंगी। खबर है कि राखी सावंत बिग बॉस के स्टेज पर अपने पति रितेश के साथ परफॉर्मेंस देती हुई नजर आएंगी।
प्रतीक सहजपाल को बताया इस बिग बॉस कंटेस्टेंट ने विनर
बिग बॉस सीजन 13 में आईं शेफाली जरीवाला, प्रतीक को सपोर्ट कर रही हैं। शेफाली जरीवाला का कहना है, 'मैं चाहती हूं कि प्रतीक सहजपाल जीतें। वह स्ट्रांग, उत्साही हैं और शुरू से ही खेल में बहुत योगदान देते रहे हैं। उनमें बिग बॉस जीतने के लिए होने वाले सभी गुण हैं।'
बिग बॉस-15 के ग्रैंड फिनाले में आएंगे दिग्गज
ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया जा रहा है इसबार बॉलीवुड के लेकर कई टीवी सितारे शो की शान बढ़ाने वाले है। बिग बॉस-15 में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत, बिग बॉस की एक्स विनर रुबीना दिलाइक, गौहर खान, श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया और शहनाज गिल नजर आएंगी।
शहनाज को रोता देख सलमान खान ने लगाया गले
कब और कहां देखें बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 Grand Finale)
फिनाले का एक हिस्सा शनिवार यानी 29 जनवरी को दिखाया जाएगा और दूसरा हिस्सा 30 तारीख को रात आठ बजे कलर्स टीवी पर टेलिकास्ट होगा। वहीं, वूट ऐप के सब्सक्राइबर्स आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे से ही देख सकते हैं।
ऐसी होगी बिग बॉस 15 की ट्रॉफी
बिग बॉस 15 के विनर को कैश प्राइज के अलावा ट्रॉफी भी मिलेगी। कुछ दिन पहले गौहर खान ने इस ट्रॉफी से पर्दा उठाया था। ट्रॉफी का डिजाइन पक्षी के पंखों की शेप में है और यह गोल्डन कलर की है। इसमें बड़े अक्षरों में 'WINNER- BIGG BOSS 15' लिखा है।
इतनी मिलेगी प्राइज मनी (Bigg Boss 15 Prize Money)
'बिग बॉस 15' की प्राइज मनी की बात करें तो यह शुरुआत में 50 लाख थी। लेकिन शुरुआती में हुए टास्क के दौरान घरवालों ने यह राशि गंवा दी। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को प्राइज मनी जीतने का एक मौका दिया। हाल के एपिसोड में प्राइज मनी में 6 लाख रुपये और जुड़ गए। हालांकि, प्राइज मनी का खुलासा नहीं हुआ है।
प्रतीक सहजपाल हो सकते हैं रनर अप
द खबरी के मुताबिक प्रतीक सहजपाल रनरअप हो सकते हैं। वहीं, करण कुंद्रा तीसरे नंबर पर और शमिता शेट्टी चौथे नंबर पर रह सकती हैं।
क्या ये कंटेस्टेंट होगा विनर
बिग बॉस से जुड़े हैंडल के द खबरी के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) ये सीजन जीत सकती हैं। वह फिलहाल रैंकिंग में सबसे ऊपर बनी हुई हैं।

