सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देंगी शहनाज गिल, जानिए Bigg Boss 15 ग्रैंड फिनाले की खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2022, 10:37 PM IST

Bigg Boss 15 Grand Finale Details: बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले का बिगुल बज चुका है। इस ग्रैंड फिनाले को ग्रैंड बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जानिए क्या होगा बिग बॉस 15 फिनाले में....

सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि देंगी शहनाज गिल, जानिए Bigg Boss 15 ग्रैंड फिनाले की खास बातें

Bigg Boss 15 Finale Details: बिग बॉस 15 का फिनाले वीक शुरू हो गया है। शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और रश्मि देसाई  शो के टॉप छह में हैं। सीजन 15 का फिनाले शनिवार और रविवार यानी 29 और 30 जनवरी को होगा। मेकर्स फिनाले को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में कई बड़े सितारों ग्रैंड फिनाले में शामिल होने जा रहे हैं। 

बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला को खास श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर उनकी सबसे खास दोस्त शहनाज गिल (Sidnaaz Bigg Boss 15 finale) भी मौजूद होंगी। कलर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो जारी किया है। इसमें सिडनाज (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) से जुड़े कुछ खास पलों को दिखाया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ग्रैंड फिनाले होगा और भी स्पेशल जब शहनाज गिल आएंगी #SidNaaz के रिश्ते को देने एक हार्टवार्मिंग ट्रिब्यूट।'

आएगी गहराइयां की स्टारकास्ट 
बिग बॉस 15 के फिनाले में फिल्म गहाराइयां की स्टारकास्ट दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी बिग बस 15 फिनाले में फिल्म को प्रमोट करने के लिए आएंगे। गहराइयां अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इसके अलावा बिग बॉस के एक्स विनर गौहर खान, श्वेता तिवारी, गौतम गुलाटी, रुबीना दिलैक और उर्वशी ढोलकिया भी बिग बॉस 15 के फिनाले में आएंगे। इसके अलावा सीजन के कंटेस्टेंट भी फिनाले का हिस्सा होंगे।

Image

दो हफ्ते हुआ था विस्तार
बिग बॉस 15 को दो हफ्ते के लिए एक्स्टेंड किया था। बिग बॉस 15 एक्सटेंड होने की वजह से कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला नया शो हुनरबाज का लॉन्च डेट आगे बढ़ा दिया गया था।

बिग बॉस 15 में पिछले सीजन से राखी सावंत, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। बिग बॉस 15 से पहले बिग बॉस 15 ओटीटी आया था। इसे दिव्या अग्रवाल ने जीता था।

End of Article