Mahabharat फेम शफक नाज ने डेढ़ साल तक छुपाई शादी, अब पति संग कोजी फोटोज शेयर कर फैंस को दिया झटका

Shafaq Naaz Reveal Marriage: टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने अपनी शादी का ऐलान किया है। शफक ने डेढ़ साल तक अपनी शादी को सीक्रेट रखा और अब फाइनली एक्ट्रेस ने पति संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर शादी रिवील कर दी।

Authored by: कविताUpdated Jun 21 2026, 16:57 IST
शफक नाज ने शादी का किया ऐलानImage Credit : Instagram01 / 08

शफक नाज ने शादी का किया ऐलान

Shafaq Naaz Reveal Marriage: टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने फादर्स डे के मौके पर फैंस को बहुत बड़ा झटका दिया है। शफक नाज ने अपनी शादी का ऐलान किया है। शफक नाज ने फैंस को भनक लगाए बिना जीशान से शादी की और इस शादी को डेढ़ साल तक सीक्रेट भी बनाए रखा। शफक ने जीशान संग ढेर सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से कभी शादी और डेटिंग पर बात नहीं की गईं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने जीशान संग अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है।

शफक नाज ने पति संग शेयर कीं फोटोजImage Credit : Instagram02 / 08

शफक नाज ने पति संग शेयर कीं फोटोज

शफक नाज ने अपने पति संग ढेर सारी रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने शादी की तारीख भी बताई है। इन फोटोज में कपल की केमिस्ट्री ने फैंस को खुश और हैरान दोनों कर दिया है।

कब हुई थी शफक और जीशान की शादीImage Credit : Instagram03 / 08

कब हुई थी शफक और जीशान की शादी

शफक नाज ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी शादी 31 अक्टूबर साल 2024 में हो गई थी और तब से ही कपल अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। शफक ने कैप्शन में अपने पति का नाम जीशान बताया, जिन्होंने उन्होंने अपना फेवरेट पर्सन बताया।

शफक ने लिखा खास कैप्शनImage Credit : Instagram04 / 08

शफक ने लिखा खास कैप्शन

शफक नाज ने इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने 31-10-2024 को अपने पसंदीदा इंसान से शादी की और पिछले डेढ़ साल में मैंने अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल पल चुपचाप बिताए हैं।मिलिए मेरे पति 'जीशान' से।' शफक के पोस्ट और कैप्शन ने फैंस को होश उड़ाने का काम किया है।

शफक ने पति संग दिखाया रोमांटिक अंदाजImage Credit : Instagram05 / 08

शफक ने पति संग दिखाया रोमांटिक अंदाज

इन फोटोज में शफक अपने पति संग समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में दिखाई दीं। फोटो में शफक और जीशा ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा है और दोनों काफी करीब है। दोनों की आंखें बंद हैं और इस पल को महसूस कर रहे हैं।

पति की बाहों में शफक नाजImage Credit : Instagram06 / 08

पति की बाहों में शफक नाज

शफक नाज इस फोटो में जीशान की बाहों में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने पति का चेहरा छुपाने की पूरी कोशिश की है। इस तस्वीर में सिर्फ शफक का ही चेहरा दिख रहा है।

सेलेब्स ने कपल पर लुटाया प्यारImage Credit : Instagram07 / 08

सेलेब्स ने कपल पर लुटाया प्यार

शफक नाज और जीशान की फोटोज पर सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई हो। भगवान तुम्हारा भला करे।' नेहा सरगम ने लिखा, 'खूबसूरत। शांत रहना की अच्छा है। प्यार झलक रहा है।' विभा आनंद ने लिखा, 'बहुत सुंदर।' पूजा शर्मा ने लिखा, 'बधाई हो लड़की।'

पहले भी कर चुकी हैं फोटोज शेयरImage Credit : Instagram08 / 08

पहले भी कर चुकी हैं फोटोज शेयर

शफक नाज ने जीशान संग साल 2025 में भी फोटोज शेयर की थीं और उन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में 'घर' लिखा था, लेकिन तब भी फैंस ने दोनों की शादी का अंदाजा नहीं लगाया था। ऐसे में फैंस अब कपल के लिए काफी ज्यादा खुश हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!