Rubina Dilaik Abhinav Shukla Wedding Anniversary: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। दोनों के बीच काफी मतभेद रहे हैं, लेकिन आज के समय में दोनों अपनी लाइफ अच्छे से एन्जॉय कर रहे हैं। रुबीना और अभिनव ने साल 2018 में हिमाचल प्रदेश में रीति रिवाज से शादी की थी और आज उनकी शादी को पूरे आठ साल हो गए हैं। इस खास मौके पर रुबीना ने पति अभिनव और दोनों बेटियों के साथ कई सारी फोटोज शेयर कर अपनी लव लाइफ की जर्नी दिखाई हैं। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।
रुबीना दिलैक इन दिनों केपटाउन में हैं और वहां पर खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने फोटोज के जरिए अपने पति अभिनव को वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। रुबीना ने अपनी डेटिंग लाइफ से लेकर मां बनने तक की फोटोज शेयर की हैं।
रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला संग तमाम रोमांटिक फोटोज ही शेयर की हैं। इस फोटो में दोनों टोक्यों घूम रहे हैं। तस्वीर में अभिनव सेल्फी ले रहे हैं और रुबीना कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। रुबीना इस फोटो में काफी खुश हैं और एक्ट्रेस का लुक भी फैंस को पसंद आया।
इस तस्वीर में रुबीना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और अभिनव अपनी वाइफ के साथ पोज दे रहे हैं। रुबीना इस तस्वीर में काफी हसीन लग रही हैं। ये फोटो उनके प्रेग्नेंसी पीरियड की है। इसी तरह की बाकी फोटोज में भी रुबीना और अभिनव परफेक्ट कपल गोल्स दे रहे हैं।
रुबीना दिलैक ने इन फोटोज के जरिए अभिनव को एनिवर्सरी के साथ साथ फादर्स डे भी विश किया है। इस तस्वीर में रुबीना और अभिनव अपनी क्यूट बेटियों के साथ दिख रहे हैं, जिन्हें वह मीडिया लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखते हैं।
इन फोटोज के साथ रुबीना दिलैक ने अभिनव शुक्ला के लिए प्यार भरा कैप्शन लिखा है। रुबीना लिखा, 'तुमने कभी हमारा साथ नहीं छोड़ा, तुम हम पर भरोसा करते हो, हमारी रक्षा करते हो, हमें संभालते हो और हमारे लिए त्याग करते हो... तुम मुझे हर दिन अपने प्यार में और भी गहराई से डुबो देते हो... हैप्पी एनिवर्सरी माय लव और हैप्पी फादर्स डे...'
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की फैमिली फोटोज फैंस को काफी पसंद आई हैं और इन फोटोज पर फैंस ने भऱ-भरकर प्यार लुटाया है। कई फैंस ने इन फोटोज के लिए हार्ट इमोजी लगाया है।