टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सीजन के पहले कपल बन रहे हैं गौतम विज-सौंदर्या शर्मा, लाइट्स बंद होने के बाद कंबल के अंदर हुए कोजी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 04:15 PM IST

Gautam Vig and Soundarya Sharma Bigg Boss 16: गौतम विज और सौंदर्या शर्मा बिग बॉस सीजन 16 के पहले कपल बन गए हैं। गौतम विज और सौंदर्या एक ही कंबल के अंदर कोजी होते हुए नजर आए। इससे पहले भी गौतम ने सौंदर्या के सामने अपने मन की बात कही थी।

Image

Bigg Boss 16: सीजन के पहले कपल बन रहे हैं गौतम विज-सौंदर्या शर्मा, लाइट्स बंद होने के बाद कंबल के अंदर हुए कोजी

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम विज और सौंदर्या के बीच पक रही है बिग बॉस में खिचड़ी
  • कंबल के अंदर गौतम विज और सौंदर्या हुए कोजी।
  • लाइट्स ऑफ होने के बाद एक ही कंबल के अंदर दिखे गौतम-सौंदर्या।

Bigg Boss 16 Gautam Vig and Soundarya: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट गौतम विज और अर्चना गौतम के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही है। दोनों को इस सीजन का पहला कपल भी कहा जा रहा है। गौतम विज शो में कई बार स्वीकार कर चुके हैं कि उनके मन में सौंदर्या के लिए फीलिंग्स हैं। इस कारण गौतम और शालीन के बीच भी कई बार बहस हो चुकी है। रविवार के एपिसोड में सौंदर्या और गौतम विज एक ही बेड और एक ही कंबल के अंदर थे।

रविवार के एपिसोड में लाइट्स ऑफ होने के बाद गौतम विज और सौंदर्या शर्मा करीब आते हैं और कंबल के अंदर कोजी होते हैं। गौतम सौंदर्या से कहते हैं, 'तुम ना मुझसे भिड़ा मत करो रोज रात को।' इस पर सौंदर्या कहती हैं, 'आज तो मैंने नहीं किया कुछ।' गौतम तारीफ करते हुए कहते हैं, 'गुड गर्ल हो ना तुम आज।' गौतम आगे कहते हैं, 'तुम मुझे बहुत गलत समझती हो।' इस पर सौंदर्या कहती हैं, 'मैं बिल्कुल भी गलत नहीं समझती हूं।' गौतम आगे कहते हैं, उन्होंने कुछ भी नहीं किया।'

शालीन और गौतम की हुई थी लड़ाई

गौतम सौंदर्या से कहते हैं कि उन्हें परेशान न करें। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि उसे गौतम को परेशान करना बहुत अच्छा लगता है। इसके बाद दोनों कंबल के अंदर छिप जाते हैं। इसके बाद दोनों काफी कोजी हो जाते हैं। गौरतलब है कि एक एपिसोड में गौतम को परेशान करने के लिए शालीन ने सौंदर्या को किस किया था। इससे गौतम काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने सौंदर्या से भी कहा था कि कोई उनके साथ ऐसी हरकत करता है तो उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। गौतम विज के अलावा घर के अंदर एम.सी.स्टेन से भी सौंदर्या की अच्छी दोस्ती है।

रविवार के एपिसोड में गौतम विज ने सुंबुल तौकीर को बताया कि शालीन और टीना उनके बारे में क्या बात करते हैं। गौतम ने कहा कि शालीन उनसे कहता है कि सुंबुल के कारण वह डिप्रेशन में न चले जाए। वहीं, श्रीजिता डे घर से बेघर होने वाली सीजन 16 की पहली कंटेस्टेंट बन गई हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article