Devoleena Bhattacharjee on Manya Singh: बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) शुक्रवार का वार में मिस इंडिया 2020 की रनर अप मान्या सिंह (Manya Singh) और श्रीजिता डे के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान मान्या सिंह ने कहा कि वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वहीं, श्रीजिता डे केवल एक टीवी एक्ट्रेस हैं। अर्जुन बिजलानी समेत कई टीवी एक्टर्स को मान्या का ये कमेंट पसंद नहीं आया। अब एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही देवोलीना भट्टाचार्जी ने मान्या सिंह पर निशाना साधा है।
इंडिया टुडे से बातचीत में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने कहा, 'एक औरत, दो खुद को एंबेसडर कहती हैं। उन्होंने मिस इंडिया को नेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट किया है। इस तरह का उनसे बयान सुनना काफी अनोखा है। उनसे मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। इसका क्या मतलब है कि टीवी एक्ट्रेस हैं? आप इंटरनेशनल स्तर पर जाने के बाद भी टीवी में आए हैं। इससे आपको टीवी की अहमियत को समझना चाहिए। आपको कही मौके नहीं मिले तो टीवी की क्या गलती है। टीवी आपकी मदद ही कर रहा है, जो लोग आपको पहचानते नहीं थे आपकी पहचान उन तक बन रहा है।'
दिन-रात करते हैं मेहनत
देवोलीना आगे कहती हैं, 'आप अपनी रीच और टीवी एक्ट्रेस की रीच को तुलने करोगे तो खुद पता चल जाएगा कि आप कितने पानी में हो। आपको अंदाजा नहीं है कि टीवी के लोग कितनी मेहनत करते हैं। भले ही वो एक क्रू का मेंबर ही क्यों न हो। सभी दिन रात मेहनत करते हैं। कई बार 24 घंटे तक शूट चलता है। इन सब के बाद हमें ये मुकाम मिलता है। किसी को भी बिग बॉस के घर में नहीं बुलाया जाता है। कई टीवी एक्टर्स ने मेहनत की है इसके बाद उन्हें बिग बॉस का बुलावा आता है।'
बकौल देवोलीना, 'मैं केवल मान्या की ही बात नहीं कर रही हैं, चाहे बॉलीवुड हो या फिर डिजाइनर जो कहते हैं वह टीवी की है। इसका मतलब क्या होता है। मुझे गर्व है कि मैं टीवी से हूं।'
