टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Day 10 Highlights: अर्चना से धक्का-मुक्की पर शालीन भनोट को मिली सजा, दो हफ्ते के लिए हुए नोमिनेट

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated May 19, 2023, 03:56 PM IST

Bigg Boss Season 16 Day 10 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 के दूसरे हफ्ते की शुरुआत बेहद हंगामे भरी रही। गौतम विज घर के नए कप्तान बन गए हैं। वहीं, शालीन भनोट को सजा के तौर पर दो हफ्ते के लिए नोमिनेट कर दिया है। इसके अलावा वह सीजन में वह कप्तान नहीं बनेंगे।

Image

Shalin Bhanot

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 में गौतम विज बने घर के नए कप्तान
  • शालीन भनोट को कप्तान गौतम विज ने दी सजा।
  • शालीन भनोट दो हफ्ते के लिए हुए नोमिनेट।

Bigg Boss 16 Day 10 Highlights: बिग बॉस सीजन 16 को दूसरे हफ्ते की शुरुआत में घर को नया कप्तान मिल गया है। वहीं, ज्यादातर घरवाले अर्चना गौतम के खिलाफ हो गया है। आज के एपिसोड में घर में कैप्टेंसी का टास्क हुआ, जिसमें काफी ज्यादा हंगामा हुआ। अर्चना गौतम ने शालीन भनोट पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया, जिसके बाद गौतम विज ने शालीन को सजा दी। कैप्टेंसी टास्क गौतम विज ने जीत लिया है, जिसके बाद वह घर के नए कप्तान बन गए हैं।

बिग बॉस सीजन 16 में सोमवार (10 अक्टूबर) के एपिसोड की शुरुआत में चिकन पर अर्चना और शालीन के बीच चिकन को लेकर काफी झगड़ा हुआ। शालीन ने कहा कि उन्हें हर रोज कुछ ग्राम प्रोटीन चाहिए, जिसके लिए वह चिकन खाते हैं। इस दौरान अर्चना गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं कि वह किसी की नौकर नहीं है। इसके अलावा सौंदर्या कहती हैं कि वह वीगन डाइट पर हैं इसके बावजूद उनके लिए कढ़ी बनाई। इसके बाद सौंदर्या और अर्चना के बीच भी लड़ाई। वहीं, शेखर सुमन ने आज फिर घरवालों को आइना दिखाया।

निमृत कौर को किया कैप्टेंसी से बेदखल

निमृत कौर को बिग बॉस ने एक बार फिर बेदखल कर दिया। बिग बॉस ने कहा कि निमृत खुद घर के नियम नहीं फॉलो कर रही हैं। इसके अलावा घर में कई नियमों के उल्लंघन हो रहे हैं। निमृत इस हफ्ते कप्तानी की दावेदार नहीं होंगी। इसके बाद बजर बजता है शिव ठाकरे और गौतम विज सबसे पहले गॉन्ग बजाते हैं। दोनों के बीच कैप्टेंसी के लिए बास्केट टास्क होता है। शालीन भनोट बैग लेकर आते हैं लेकिन, अर्चना उन्हें रोकती हैं तो शालीन उन्हें धक्का देते हैं। अर्चना घर में हंगामा करती हैं कि शालीन ने उन पर जानबूझकर धक्का दिया।

शालीन को मिली सजा

कैप्टेंसी टास्क में संचालक निमृत कहती हैं कि शिव ठाकरे खुद बास्केट से सामान गिरा रहे हैं। वह गौतम विज को विनर घोषित करती हैं और गौतम घर के नए कप्तान बन जाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि उन्होंने फुटेज देखी है, जिससे पता चलता है कि शालीन ने अर्चना को जान बूझकर धक्का नहीं दिया है।

बिग बॉस कहते हैं कि घर के कप्तान गौतम शालीन ने दोषी माना है। ऐसे में शालीन भनोट दो हफ्ते के लिए नोमिनेट होते हैं। इसके अलावा वह पूरे सीजन कैप्टन नहीं बनेंगे।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article