Bigg Boss OTT 2 Nomination Task: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार पर सलमान खान ने कंटेस्टेंट का जमकर क्लास लगाई है।जिसके बाद पलक पुरसवानी को इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है। पहले हफ्ते के एविक्शन के बाद अब बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में दूसरे हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है, जिसके बाद घरवालों ने दो कंटेस्टेंट को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इस नॉमिनेशन टास्क के दौरान टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) को पैनिक अटैक आ गया है। जिसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगती हैं और बिग बॉस से बाहर निकलने की गुजारिश करती हैं, जिया की ये हालत देख घरवाले भी टेंशन में आ जाते हैं। जिया शंकर का ये पैनिक अटैक देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्टर कर रहे हैं।
जिया शंकर को बिग बॉस के घर में आया पैनिक अटैक
बिग बॉस ओटीटी 2 के दूसरे हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में घरवाले जिया शंकर और आलिया सिद्दीकी को नॉमिनेट कर देते हैं। इस नॉमिनेशन टास्क के लिए बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक्टिविटी एरिया में बुलाया था, ये टास्क खत्म ही होने वाला होता है कि जिया जोर-जोर से रोने लगती हैं और बिग बॉस से जल्द-जल्द एक्टिविटी एरिया से बाहर आने की बात कहती हैं। दरअसर टास्क के दौरान अविनाश सचदेव से जिया की बहस हो जाती है, शायद इसी वजह से वह अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पातीं।
जिया की हालत देख घबरा गए घरवाले
जिया शंकर को पैनिक अटैक आता देख सभी घरवाले घबरा जाते हैं और उन्हें संभालने की कोशिश में लग जाते हैं। जिया शंकर के सिर पर इस हफ्ते एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है, अब देखना होगा कि आलिया और जिया में से इस हफ्ते कौन घर से बेघर होगा?
