Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कंटेस्टेंट शो में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। शो में एक एपिसोड में दिखाया गया कि ज्यादातर घर वाले फलक नाज के व्यवहार को लेकर कमेंट कर रहे हैं। उनका मानना है कि कंटेस्टेंट जो दिखा रही हैं वो रियल नहीं है, जबकि बात कुछ और है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के एपिसोड में पहले किचन में पलक और जिया आपस में फलक की बात कर रही होती हैं। वह एक दूसरे से कहती हैं कि फलक घर में ठाकुर से घर में घूम रही है। सभी उसे घर की मालकिन समझ रहे हैं। इसी क साथ पलक कहती है कि रुक तो जा सभी के असली रंग निकलेंगे। इसी क साथ फुकरा इंसान ने भी फलक नाज (Falaq Naaz) साइरस बरूचा का असिस्टेंट बोला। कहा वो पूजा मेम की छतर छाया में रहना चाहती हैं। घर के कई सस्दयों को फलक नाज का गेम समझ नहीं आ रहा है।
जानकी के लिए बता दें की फलक नाज ने आकांशा को हरा कर घर की पहली कप्तान बनी थीं। एक्ट्रेस के कई फैंस फुकरा इंसान को उनके कमेंट के लिए खरी खोटी सुना। फैंस का कहना है की फलक अपनी कैप्टैन्सी काफी अच्छे तरीके से संभाल रही है। शो की बात करें तो इस हफ्ते बेघर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इस लिस्ट में अविनाश सचदेवा, बेबीका ध्रुवे, पलक पुरसवानी और जिया शंकर का नाम शामिल है। अब देखना ये होगा की इस वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) किस सदस्य की वाट लगाएंगे।
