Urfi Javed Latest Photos: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतंरगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इन दिनों वो सोशल मीडिया पर थोड़ा कम एक्टिव हैं। एक समय उर्फी जावेद की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाती है। इस बीच उर्फी जावेद ने एक बार फिर से इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। उर्फी जावेद की नई फोटोज सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। उर्फी जावेद का लेटेस्ट फोटोशूट देखकर ऐसा लगता है कि फिर से उर्फी अपने अंदाज में वापस लौट रही हैं। आइए नजर डालते है फोटोज पर....
उर्फी जावेद ने शेयर की ऐसी तस्वीरें
टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फोटोज में अदाकारा उर्फी जावेद रिवीलिंग साड़ी में नजर आ रही हैं। सिंपल सी साड़ी में भी उर्फी जावेद हद से ज्यादा बोल्ड लग रही हैं। नए फोटोशूट में उर्फी जावेद समंदर किनारे अपना फिगर दिखा रही है। उर्फी के फैंस तो इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए जमकर प्यार बरसा रहे हैं लेकिन ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए है। उर्फी की तस्वीरों एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'फिर से ड्रामा शुरू हो गया।' दूसरे ने लिखा, 'अब देखा नहीं जाता ये सब।' कुछ इस तरही से ही लोग उर्फी जावेद को ट्रोल कर रहे हैं।
चर्चा में रहती हैं उर्फी जावेद
बताते चलें कि एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पहले उर्फी जावेद हर दिन कोई न कोई नई तस्वीर और वीडियो शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। उर्फी जावेद के हर पोस्ट पर लोग रिएक्ट करते थे। उर्फी जावेद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में सीरियल टेडी मेडी फैमिली से की थी। उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया, चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, और कसौटी जिंदगी की जैसे टीवी शोज में काम किया है। इसके अलावा उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी में भी धमाल मचाया है। हाल ही में वो द ट्रेटर्स इंडिया रियलिटी शो की विजेता बनी थी।
