टीवी मसाला

प्रेमानंद जी महाराज से एल्विश यादव ने किया ये वादा, बोले- '10,000 बार.....'

Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच एल्विश ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है। इस दौरान महराज जी ने एल्विश को आशीर्वाद दिया है। इसके अलावा एल्विश यादव ने भी बाबा जी से एक वादा किया है।

Image

Pic Credit- Bhajan Marg Official

Elvish Yadav meet Premanand Ji Maharaj: जीवन में आप सबकुछ हासिल कर लेंगे लेकिन फिर भी आपको एक अधूरापन महसूस होगा। इसी चीज को खत्म करने के लिए लोग भगवान और भक्ति के मार्ग पर आते हैं। अब एल्विश यादव भी इस सफर को तय करने के लिए तैयार है। यही वजह है कि उन्होंने लोकप्रिय संत प्रेमानंद जी महाराज से खास मुलाकात की है। इस दौरान एल्विश यादव को बाबा जी ने जिंदगी की सच्चाई से अवगत कराया है। वहीं एल्विश यादव ने भी बाबा जी से एक वादा किया है।

एल्विश यादव को प्रेमानंद महाराज ने दिया आशीर्वाद

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की है। इस दौरान महराज जी ने एल्विश को आशीर्वाद दिया है। इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में दोनों एक दूसरे से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। एल्विश यादव ने जब बाबा जी के हेल्थ के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'अब मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में क्या कह सकता हूं? मेरी दोनों किडनी खराब हो गई हैं, लेकिन ईश्वर की कृपा से मैं अभी भी आप सभी से मिल सकता हूं और बात कर सकता हूं। अब कुछ भी ठीक करने की जरूरत नहीं है... आज हो या कल, हम सभी को जाना ही होगा।'

एल्विश यादव ने बाबा जी से किया वादा

बता दें कि प्रेमानंद जी ने एल्विश यादव को नाम जप करने को कहा है। बाबा जी ने कहा, 'तुम्हें थोड़ा-बहुत ही सही, यह करना चाहिए। तुम आज अपने पिछले अच्छे कर्मों के कारण सफल हो। लेकिन आज का क्या? भगवान का नाम जपोगे, इससे तुम्हारा क्या नुकसान होगा? एक अंगूठी पहनो और रोजाना 10,000 बार जप करो। क्या तुम ऐसा करोगे? एल्विश यादव ने बाबा जी की बात मानते हुए उनसे ये वादा किया कि वो जरूर 10000 बार नाम जप करेंगे। मालूम हो कि एल्विश ने बहुत कम समय में अपनी पहचान बना ली है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 को अपने नाम किया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article