टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: घर से निकलते ही जाद हदीद और आकांक्षा पुरी ने एक बार फिर किया KISS, वायरल हुआ VIDEO

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 17, 2023, 08:20 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अब खत्म हो गया है, इस सीजन आकांक्षा और जाद की KISS को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी, अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों का एक और वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह लोगों की डिमांड पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Jad Hadid and Akanksha Puri Video

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आकांक्षा पुरी और जाद हदीद के 30 सेकंड लंबे Kiss ने बवाल मचा दिया था। दोनों के किस का विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और इसपर कई मीम भी बने। बिग बॉस के घर में सलमान खान ने जाद और आकांक्षा दोनों को ही इस किस के लिए फटकार लगाई थी। जिसके एक हफ्ते के बाद ही आकांक्षा को घर से बेघर कर दिया गया था और जाद भी कुछ हफ्तों के बाद एलिमिनेट हो गए। अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म हो गया है, एल्विश यादव को विनर घोषित कर दिया गया है, जिसके साथ ही अब सभी कंटेस्टेंट मीडिया के सामने नजर आए हैं। जहां जाद और आकांक्षा को देख एक बार फिर लोग किस की मांग करने लगते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइए पर नजर डालते हैं।

जाद और आकांक्षा के बीच दोबारा हुई ‘KISS’

सभी लोगों की मांग के बाद पहले जाद, आकांक्षा के गालों पर किस करते हैं, जिसके बाद वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगते हैं। वहीं थोड़ी देर बाद आकांक्षा भी जाद को किस करती है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर जाद और आकांक्षा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों का मानना है कि यकीनन दोनों के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article