टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav ने आलिया भट्ट को बोला ‘I Love You’, एक्ट्रेस ने डाली थी ये प्यारी स्टोरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 17, 2023, 08:08 AM IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीत लिया है, जिसके साथ ही अब हर कोई उनकी गेम की तारीफ कर रहा है, आलिया भट्ट ने भी उनके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी डाली है, जिसपर एल्विश यादव ने रिएक्ट करते हुए आई लव यू लिखा है।

Image

Alia Bhatt instagram story for elvish yadav

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को घोषित कर दिया गया है, एल्विश यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग ने उन्हें आज बिग बॉस का विनर बना दिया है। बिग बॉस जीतने के बाद एल्विश यादव के ‘सिस्टम’ की हर कोई तारीफ कर रहे थे। एल्विश यादव ने दावा किया कि उन्हें मेकर्स से यह जानकारी मिली थी कि केवल 15 मिनट के अंदर ही उनके लिए 280 मिलियन वोट आए। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अब आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आलिया ने एक व्यक्ति ने एल्विश यादव के लिए एक शब्द बोलने के लिए कहा, जिसके जवाब में आलिया ने लिखा, ‘सिस्टम’ और बहुत सारे रेड हार्ट भी। आलिया की इस स्टोर पर एल्विश ने भी रिएक्ट किया है।

एल्विश यादव ने आलिया को बोला ‘आई लव यू’

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए एल्विश यादव ने लिखा, ‘आई लव यू’। अब एल्विश यादव की यह इंस्टाग्राम स्टोरी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पहले भी आलिया भट्ट, एल्विश यादव की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने एल्विश की तुलना फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रॉकी से की थी। बता दें कि आलिया की बहन पूजा भट्ट ने भी एल्विश को काफी सराहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article