टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव को घरवालों ने दी बड़ी सजा, अब अविनाश सचदेव के आगे झुकना पड़ेगा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 17, 2023, 08:51 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी के वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव को बड़ा झटका लगा है। घरवालों ने एल्विश यादव को पूरे एक हफ्ते के लिए असिस्टेंट बना दिया है, जिसका मतलब यह है कि अब उन्हें सभी घरवालों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा।

Image

Elvish Yadav and Avinash Sachdev

Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान फर्क कमिटमेंट के चलते शो को होस्ट करते हुए नजर नहीं आए हैं। बल्कि उनकी जगह कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह नजर आए हैं, जो कॉमेडी के सार ही घरवालों की वाट लगाते हुए भी दिखे हैं। इस बीच वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश यादव (Elvish Yadav) को बड़ा झटका लगा है। घरवालों ने एल्विश यादव को पूरे एक हफ्ते के लिए असिस्टेंट बना दिया है, जिसका मतलब यह है कि अब उन्हें सभी घरवालों की आज्ञा का पालन करना पड़ेगा। भारती सिंह ने घरवालों को ऑप्शन दिया था कि वह आशिका भाटिया और एल्विश यादव में से किसे घरवालों का असस्टेंट बनाना चाहते हैं, जिसके बाद पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, जिया शंकर और फलक नाज समेत ज्यादातर कंटेस्टेंट एल्विश यादव का ही नाम लेते हैं। जिसके बाद एल्विश यादव का रिएक्शन भी देखने लायक होता है।

एल्विश यादव ने बनेंगे घर के नौकर

बिग बॉस के घर में इस पूरे हफ्ते एल्विश यादव को घर के सभी सदस्यों का असिस्टेंट बना दिया गया है। जिसका मतलब है, जब भी कोई घरवाला उन्हों कोई काम देगा, एल्विश को वो करना पड़ेगा। कुछ समय पहले ही एल्विश यादव और अविनाश सचदेवा के बीच काफी बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि हफ्ते भर अविनाश, एल्विश यादव से बदला लेने की फिराक में रहने वाले हैं।

हालांकि मनीषा रानी कप्तान होने के नाते तीन बार एल्विश यादव को काम करने से बचा सकते हैं। भारती सिंह ने उन्हें ये पॉवर दी है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article