Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में बीते हफ्ते दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई हैं। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली हैं। एल्विश यादव की एंट्री के साथ ही सोशल मीडिया पर वह तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) के साथ उनकी लड़ाई के बाद सभी ने एल्विश का रौद्र रूप भी देख लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर फुकरा इंसान और एल्विश यादव के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। बिग बॉस के घर में दोनों ही काफी अच्छा खेल रहे हैं। अब वीकेंड का वार एपिसोड में फुकरा इंसान ने इस बात को खुद माना है कि एल्विश यादव उनके कॉम्पिटीशन हैं। आइए अभिषेक मल्हान के बयान पर एक नजर डालते हैं।
‘वो मेरा सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन है’
इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान नजर नहीं आए हैं। उनकी जगह कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह शो को होस्ट करते दिखे हैं। इस बीच कई जाने-माने मेहमानों ने भी घर में एंट्री ली है। इस बीच अभिषेक मल्हान ने पूछा गया कि घर में उनका सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन कौन है? जिसके जवाब में वह कहते हैं, ‘एल्विश भाई, वह अभी आया है घर में फिर भी काफी अच्छा खेल रहा है। मुझे वहीं सबसे बड़ा कॉम्पिटिशन लगता है। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में एल्विश यादव और अविनाश के बीच जमकर बहस बाजी और झगड़ा देखने को मिला है।
