टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट के लिए जैकी दादा ने भिजवाया ये गिफ्ट? Neha Kakkar के गानों पर थिरके घरवाले

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 7, 2023, 12:17 PM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वीकेंड का वार एपिसोड में नेहा कक्कड़ घर के सभी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को हीट पैड और बाम दिया है, इसे देते हुए नेहा ने कहा कि यह जैकी दादा ने भिजवाया है।

Image

Bigg Boss OTT 2: pooja bhatt gets gift from jacky shroff

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वीकेंड का वार(Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar) एपिसोड में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) घर के सभी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करती नजर आ रही हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने अपने गानों से समा ही बांध लिया। नेहा कक्कड़ ने पूजा भट्ट के लिए उनकी ही फिल्म बॉर्डर का एक रोमांटिक गाना, 'हमे तुमसे मोहब्बत हो गई है' गाया। जिसे सुनकर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की आंखें नम हो जाती हैं। नेहा गाना गाने के साथ ही पूजा को हीट पैड और बाम भी गिफ्ट में देती हैं।ये गिफ्त देते हुए नेहा मजाक में कहती हैं कि ये जैकी दादा ने भिजवाया है। यहां जैकी दादा से नेहा का मतलब कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) से है, क्योंकि इससे पहले एक वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने पूजा के साथ एक रोमांटिक डांस किया था।

पूजा भट्ट की आंखें हुईं नम

नेहा कक्कड़ से अपने फिल्म का गाना सुनने के बाद पूजा भट्ट थोड़ी इमोशनल हो जाती हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में पूजा भट्ट, घर के बाकी सदस्यों की हरकतों के चलते परेशान आ जाती हैं और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। हालांकि सलमान वीकेंड का वार में अभिषेक और मनीषा की क्लास लेते हैं। इसके साथ ही जाद हदीद और अविनाश सचदेव को घर से बेघर कर दिया गया है। अब पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे, जिया शंकर, मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान बिग बॉस फिनाले वीक में शामिल हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article