Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का फिनाले 13 अगस्त 2023 को आयोजित किया जाना है। फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर कर दिया गया है। जाद हदीद के साथ ही अविनाश सचदेव को भी सलमान खान के शो से बाहर का रास्त दिखा दिया गया है। यह सभी घरवालों के लिए काफी शॉकिंग था क्योंकि दर्शकों के साथ ही घरवाले भी यही सोच रहे थे कि जाद ही इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, घरवालों से पूछते भी हैं कि उन्हें क्या लगता है कौन इस हफ्ते घर से बेघर होगा, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट जाद हदीद का ही नाम लेते हैं। इसके साथ ही सलमान खान खुलासा करते हैं कि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं।
फाइनल वीक में आए ये 6 कंटेस्टेंट
जाद हदीद और अविनाश सचदेव के बाहर आने के बाद अब, फुकरा इंसान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, जिया शंकर, बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट फाइनल वीक में आ गए हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मिड वीक एविक्शन के साथ ही एक और कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएगा। बता दें कि वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान को काफी खरी खोटी सुनाई है। जिसके बाद वह परेशान भी नजर आए हैं।
