Bigg Boss OTT 2 Simran Budharup on Aviansh Sachdev : सलमान खान शो बिग बॉस अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रहा है। ओटीटी पर यह शो का दूसरा सीजन है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं हर रोज शो में नए-नए चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं जिसे सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इस बार एक एक्स कपल भी शामिल हुआ है। यह कपल शुरू से ही लाइमलाइट लूटता नजर आ रहा है। कभी दोनों को एक टीम में देखा जाता है तो कभी ये एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। ये कपल कोई और नहीं बल्कि अविनाश सचदेव( Avinash Sachdev) और पलक पुरसवानी ( Palak Puruswani ) हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश ने पलक के बारे में कहा था कि वह बहुत ज्यादा लाउड है। इस स्टेटमेंट के बाद पलक की बेस्ट फ्रेंड सिमरन बुधरूप( Simran Budharup) अपनी दोस्त के बचाव में आई है। सिमरन ने अविनाश के बारे में चौकाने वाला खुलासा किया है।
अविनाश को बताया चीटर
सिमरन बुधरूप ने अपनी फ्रेंड पलक पुरसवानी के एक्स बॉयफ्रेंड पर तंज कसते हुए कहा है, " अविनाश सबसे बड़ा झूठा है उस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता। उसने मेरी दोस्त पलक को धोखा दिया है। पलक से ज़्यादा मेरे पास उसके काले चिट्ठे हैं। आपका हीरो नम्बर वन झूठा नंबर वन है"।
आपको बता दें कि इस पोस्ट से पहले भी सिमरन अविनाश के बारे में सच बता चुकीं हैं। एक इंटर्व्यू में सिमरन ने इस बात का ज़िक्र किया था कि पलक और अविनाश की सगाई के बाद भी अविनाश ने उसकी दोस्त के साथ चिट किया। वह ये चीज कभी नहीं भूल सकती। मैंने दोनों को देखा है।
