टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट का दुश्मन बना बिग बॉस का नया कप्तान, अब बदले का खेल होगा शुरू!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 30, 2023, 07:42 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरू हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं, पहले हफ्तें बिग बॉस के घर की कप्तान फलक नाज को बनाया गया था। जिसके बाद अब घर के दूसरे कप्तान का भी चुनाव हो गया है। अभिषेक मलहान अब घर के नए कप्तान बन गए हैं।

Image

Bigg Bos OTT 2 new captain

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss) को शुरू हुए अब दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं, अभी तक पुनीत सुपरस्टार (Punit Superstar), पलक पुरसवानी (Palak Purswani) और आलिया सिद्दीकी (Aalia Siddiqui) समेत तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए हैं। बिग बॉस के घर में पहले हफ्ते फलक नाज को कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद अब घर के दूसरे कप्तान का भी चुनाव हो गया है। इस हफ्ते सभी कंटेस्टेंट टीम में खेल रहे हैं। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि अभिषेक मलहान को घर का नया कप्तान बना दिया गया हैं। इस खबर से यकीनन फुकरा इंसान के फैंस काफी खुश होने वाले हैं। आइए बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से सामने आए इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

फुकरा इंसान बने घर के नए कप्तान

बिग बॉस के घर में बीते कई दिनों से अभिषेक और पूजा भट्ट के बीच बहसबाजी देखने को मिल रही है, पूजा भट्ट ने अभिषेक पर कई पर्सनल कमेंट किए हैं। उन्होंने तो फुकरा इंसान की परवरिश तक पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही बेबिका के साथ भी अभिषेक के रिश्ते लगातार बिगड़ते हुए ही आए हैं। अब बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक मलहाल को बिग बॉस के घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। इस कप्तानी को पाने के लिए बिग बॉस अभिषेक को एक सीक्रेट टास्क देने वाले हैं, जिसे वह पूरा कर लेते हैं और इस हफ्ते की कप्तानी जीत जाते हैं।

जाद के हाथ से छिन जाएगी कप्तानी?

फिलहाल जाद हदीद को घर को नया कप्तान चुना गया है, हालांकि अब इस नए अपडेट के बाद लग रहा है कि उनके हाथ से कप्तानी छिनने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article