टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का लिपलॉक वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स बोले- शर्म आनी चाहिए...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 29, 2023, 07:00 PM IST

Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा पुरी और जैद हदीद का लिपलॉक वीडियो सोशल मी़डिया पर छाया हुआ है। वीडियो में दोनों लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं। जैद और आकांक्षा के इस वीडियो पर यूजर्स काफी भड़के हुए है। लोगों का कहना है कि शो में रियलिटी के नाम पर कुछ भी दिखाया जा रहा है।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में जैद हदीद, आकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे, पूजा भट्ट, अभिषेक मलहान समेत टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। शो में जैद और आकांक्षा पुरी के बीच में लव एंगल चल रहा है। घर में जैद हर लड़की से फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं।

जैद ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि वो आकांक्षा को पसंद करते हैं और उनके साथ अपना रिलेशनशिप आगे बढ़ाना चाहते हैं। इतना ही नहीं जैद ने आकांक्षा को शादी के लिए प्रपोज तक कर दिया था। हालांकि आकांक्षा ने कहा था कि वो चार दिन के प्यार में विश्वास नहीं रखती है।

जैद और आकांक्षा ने किया लिपलॉक

अब आकांक्षा और जैद का लिपलॉक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद और आकांक्षा एक- दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों गार्डन एरिया में खड़े और बाकी घरवाले उन्हें छेड़ रहे हैं। जैद और अकांक्षा के लिपलॉक वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सलमान खान के शो में ऐसा हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान चले थे इस शो को संस्कारी बनाने। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये बिग बॉस है या स्प्लिट्सविला।

घर में मनीषा रानी और बेबिका के बीच में जमकर लड़ाई होती है। पहले दिन से दोनों के बीच दोस्ती थी। लेकिन अब दोनों की दोस्ती में दरार पड़ चुकी है। बेबिका मनीषा को खरी-खोटी सुनाती है। वो कहती हैं कि मनीषा से कोई भी बात करो वो दोस्ती खत्म करने पर आ जाती है। इसके अलावा घर में पूजा भट्ट और अभिषेक मलहान के बीच में टशन देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच हर छोटी-छोटी बात को लेकर अनबन हो रही है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article