टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: फूट-फूट कर रोईं आशिका भाटिया, सपोर्ट में आईं पूजा भट्ट ने लगाई घरवालों की क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 17, 2023, 09:59 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Aashika Bhatia: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में आशिका भाटिया के सब्र का बांध टूट गया और वह फूट-फूट कर रोने लगती हैं। आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) पर घरवाले तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, हालांकि बाद में पूजा भट्ट आशिका के सपोर्ट में आगे आती हैं।

Image

Aashika Bhatia breaks down into tears

Bigg Boss OTT 2 Aashika Bhatia: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में कई मेहमान घर में आते हैं। इस बीच घरवाले आशिका भाटिया को लेकर अपनी जजमेंट पास करते हैं। वह आशिका को 'जीरो' कंटेस्टेंट कहकर बुलाते हैं। जिसके साथ ही वह घर में सबसे कम योगदान करने के लिए आशिका को खरी खोटी भी सुनाते हैं। जिसके बाद आखिरकारआशिका भाटिया के सब्र का बांध टूट जाता है और वह फूट-फूट कर रोने लगती हैं। आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) पर घरवाले तरह-तरह के आरोप लगाते हैं, हालांकि बाद में पूजा भट्ट आशिका के सपोर्ट में आगे आती हैं। भारती सिंह, घरवालों को आशिका और एल्विश यादव में से किसी एक कंटेस्टेंट का नाम चुनने के लिए कहती हैं, जिसमें पूरे हफ्ते के लिए घरवालों को असिस्टेंट के तौर पर काम करना होगा। जिसके बाद पूजा साफ कह देती है कि हमें इंसानियत दिखाते हुए इस समय आशिका का नाम नहीं लेना चाहिए।

बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही परेशान हुईं आशिका

बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लिए अभी आशिका को एक हफ्ता भी नहीं हुआ है। इस बीच घरवालों के आरोपों से आशिका तंग आ गई हैं। पूजा भट्ट से बात करते हुए आशिका ने कहा, 'मैं ऐसी ही हूं, बिग बॉस के घर के लिए मैं अपने आप को फेक नहीं कर सकती, मुझे नहीं लगता कि मैं एक जीरो हूं।' इस बीच पूजा कहती हैं, 'तुम्हें स्ट्रॉन्ग बनना होगा ये बिग बॉस का घर है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article