Tejasswi Prakash and Karan Kundrra To Tie Knot Soon: टीवी के पॉपुलर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा फैंस के चहीते कपल हैं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत 'बिग बॉस 15' से हुई थी, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इन दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं, क्योंकि उनकी शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब उनके करीबी दोस्त और टीवी के पॉपुलर स्टार प्रिंस नरूला ने हिंट दिया है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। प्रिंस नरूला का कहना है कि एक शो की कमिटमेंट पूरी करने के बाद करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश शादी रचाएंगे।
प्रिंस नरूला ने नयनदीप रक्षित संग बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की शादी की हिंट दी। 'द 50' स्टार प्रिंस नरूला ने इस बारे में कहा, "वो एक शो के बाद शादी करेंगे। एक कमिटमेंट है, उसके बाद।" प्रिंस नरूला की बातों के बीच ही युविका चौधरी उनसे सवाल करती हैं कि कहीं वे शो पर ही तो शादी नहीं करेंगे? ऐसे में प्रिंस नरूला ने जवाब दिया, "पता नहीं, शायद हो सकता है।" बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि इस मामले पर अभी तक तेजस्वी या करण की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
5 साल से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर ने बताया था कि वह पहले ही तेजस्वी प्रकाश से शादी करना चाहते थे, लेकिन एक्ट्रेस की मम्मी ने उन्हें सलाह दी थी कि वे थोड़ा वक्त लें और एक-दूजे को जानें, क्योंकि शादी बहुत बड़ा फैसला होता है। वहीं प्रिंस नरूला के जवाब से अब ये अटकलें लगने लगी हैं कि दोनों किसी रियलिटी शो में अविका गोर और मिलिंद सोमन की तरह शादी रचाएंगे।
