शादी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे ट्रेडिंग टॉपिक है। लोगों को हमेशा जानना होता है कि आपके फेवरेट कपल किसे डेट कर रहे हैं और किससे शादी करने वाले हैं। इन दिनों सेलेब्स मीडिया के अटेंशन से बचने के लिए गुपचुप तरीके से शादी कर लेते हैं। हाल ही में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) और आरती सिंह (Aarti Singh) ने शादी कर ली है। दोनों की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों ने शादी कर ली है। आइए राजीव और आरती की शादी की वायरल फोटोज के बारे में जानते हैं।
राजीव और आरती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी के आउटफिट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरलल हो रही है। दोनों ने कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनू वेड्स मनू 2 के वेडिंग आउटफिट में फोटो शेयर की है।
क्या राजीव और आरती ने कर ली है शादी?
राजीव और आरती ने फिल्म तनू वेड्स मनू 2 के पोस्टर को रिक्रिएट किया है। दोनों ने फिल्म के गाने पर डांस परफॉर्म किया है। इन फोटो को देखने के बाद यूजर्स का कहना था कि राजीव और आरती ने शादी कर ली है। लेकिन ये सच नहीं है। दोनों ने असल जिंदगी में शादी नहीं की हैं। ये एक कैलेंडर फोटोशूट का हिस्सा है। सोशल मीडिया पर आरू वेड्स राजू ट्रेंड हो रहा है। राजीव और आरती सिंगल हैं और अपनी लाइफ में बहुत खुश है। दोनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
राजीव और आरती अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में रील शेयर करते रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में पार्टीज में दिखाई देते हैं। आरती सिंह कॉमेडियन कृष्ण अभिषेक की बहन हैं। वहीं, राजीव अदातिया पेशे से बिजनेसमैन और मॉडल है।
