बॉलीवुड

Samuk: अक्षय कुमार की एलियन ड्रामा के लिए मिली हीरोइन, जानिए नाम

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी एलियन मूवी समुक को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो इसके लिए अक्की को नई हीरोइन मिल चुकी है। वो साउथ अदाकारा रुक्मिणी मैत्रा के साथ नजर आएंगे।

Image

Samuk: अक्षय कुमार की एलियन ड्रामा के लिए मिली हीरोइन, जानिए नाम

KEY HIGHLIGHTS
  • समुक की शूटिंग में बिजी हैं अक्षय कुमार
  • समुक है एलियन ड्रामा
  • रुक्मिणी मैत्रा होंगी समुक की हीरोइन

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह की अपकमिंग साई-फाई फिल्म समुक (Samuk) की शूटिंग इन दिनों यूके में चल रही है, जिसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल प्ले करते दिखेंगे। ये अक्षय कुमार के करियर की सबसे हटकर मूवी होने वाली है, जिसमें दर्शकों को एलियन दिखाई देंगे। मेकर्स इस मूवी से जुड़ी हर बड़ी जानकारी छुपा रहे हैं लेकिन हमें इसकी हीरोइन के बारे में बड़ी खबर पता चल गई है। अक्षय कुमार की एलियन मूवी समुक में बंगाली सिनेमा की एक हसीना दिखाई देगी, जिसका नाम फाइनल कर लिया गया है। मेकर्स ने हीरोइन से बात करके सारी चीजें फाइनल कर ली हैं और वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर देगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Rajkumar Hirani बनाएंगे '3 Idiots' का सीक्वल? 'Munna Bhai 3' पर भी दिया बड़ा अपडेट

Akshay Kumar की Samuk के लिए मिली हीरोइन

वैरायटी इंडिया की ताजा खबर की मानें तो समुक के मेकर्स ने बंगाली अदाकारा रुक्मिणी मैत्रा को फाइनल किया है, जो भूत भुलैया स्टार के अपोजिट दिखाई देंगी। बंगाली सिनेमा में सफलता प्राप्त करने के बाद अदाकारा रुक्मिणी मैत्रा अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। साउथ से तो बॉलीवुड में कई हसीनाएं आई हैं लेकिन बंगाली सिनेमा की हीरोइन का यूं बॉलीवुड में आना लोगों को चौंकाएगा। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, "मैत्रा के साथ मेकर्स लगातार बात कर रहे हैं। वो समुक में अहम रोल निभाती दिखाई देंगी। रुक्मिणी को अपना रोल काफी पसंद आया है। मेकर्स को एक ऐसी हीरोइन की तलाश थी, जिसका चेहरा दर्शकों ने ना देखा हो और उसका स्क्रीन प्रेजेंस कमाल का हो। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'Hera Pheri 3' डायरेक्ट क्यों नहीं कर रहे Priyadarshan? खुद बताई वजह

एक दौर था जब विपुल अमृतलाल शाह और एक्टर अक्षय कुमार खूब सारी फिल्में एक साथ बनाते थे लेकिन पिछले 12 सालों के इन्होंने हाथ नहीं मिलाया था। हालांकि समुक के साथ ये निर्माता-एक्टर की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ आ रही है। इस दफा इन्होंने एक एलियन मूवी लाने का फैसला लिया है, जो सब्जेक्ट भारतीय सिनेमा में बहुत कम लोगों ने छुआ है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article