बॉलीवुड

Rajkumar Hirani बनाएंगे '3 Idiots' का सीक्वल? 'Munna Bhai 3' पर भी दिया बड़ा अपडेट

Rajkumar Hirani on 3 Idiots 2-Munna Bhai 3: हाल ही में राजकुमार हिरानी ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल और 'मुन्ना भाई 3' को बनाने पर बड़ा अपडेट साझा किया है।

Image

'3 इडियट्स' और 'मुन्ना भाई 3' पर राजकुमार हिरानी ने दिया बड़ा अपडेट (Pic Credit: Instagram)

Rajkumar Hirani on 3 Idiots Sequel and Munna Bhai 3: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' (3 Idiots) के सीक्वल को लेकर फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इसके सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है। राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है कि वह अपनी राइटिंग टीम के साथ '3 इडियट्स' के सीक्वल की कहानी पर काम कर रहे हैं। डायरेक्टर ने यह भी क्लियर कर दिया है कि फिल्म तभी बनाई जाएगी जब इसकी कहानी पहली फिल्म की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Hera Pheri 3' डायरेक्ट क्यों नहीं कर रहे Priyadarshan? खुद बताई वजह)

'3 Idiots' के सीक्वल पर काम जारी

राजकुमार हिरानी ने हाल ही में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा, 'हम इस पर काम कर रहे हैं।' हालांकि डायरेक्टर ने इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की। उनका कहना है कि जब फिल्म सही स्टेज पर पहुंच जाएगी, तभी इसे लेकर बात की जाएगी। राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि सीक्वल में पहली फिल्म की स्टारकास्ट ही नजर आ सकती है। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी एक बार फिर रैंचो, फरहान और राजू के किरदार में लौट सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: गोविंदा की पत्नी Sunita Ahuja ने नेपाल को बताया 'मातृभूमि', बाढ़ पर जताई चिंता)

'मुन्ना भाई 3' पर भी आया बड़ा अपडेट

राजकुमार हिरानी ने सिर्फ '3 इडियट्स' के सीक्वल पर ही नहीं बल्कि अपनी दूसरी चर्चित फ्रेंचाइजी 'मुन्ना भाई 3' को लेकर भी अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि वह अभी भी फिल्म के तीसरे पार्ट की कहानी लिख रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा कि 'मुन्ना भाई 3' का अब तक ना बन पाना इसकी सही ना मिलना कहानी है। उनका मानना है कि जिस फिल्म को दर्शकों ने इतना प्यार दिया है, उसका सीक्वल तभी बनाया जाना चाहिए जब कहानी उसके साथ न्याय कर सके। फिलहाल राजकुमार हिरानी दोनों ही चर्चित फ्रेंचाइजी की कहानियों पर काम कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को '3 Idiots 2' और 'Munna Bhai 3' दोनों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार रहेगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article