Bigg Boss 20 Promo: टीवी दुनिया का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। घर में बदलते रिश्ते और लड़ाइयों ने सभी जनता का ध्यान अपनी ओर खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को होने वाला है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट पूरा जोर लगा रहे हैं ट्रॉफी हासिल करने के लिए। वहीं मेकर्स ने शो 'बिग बॉस 20' के घर में होने वाले कलेश का प्रोमो जारी किया। इस बार अरिशफा खान (Arishfa Khan) की टक्कर लव गिल से हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
(टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP ने Yung DSA पर उठाया हाथ)
अरिशफा खान-लव गिल की लड़ाई
सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' के प्रोमो की शुरुआत हुई किचन से जहां अरिशफा खान लव गिल को खाना बनाने से रोकती हैं। दरअसल लव गिल ने बर्तन की ड्यूटी पूरी नहीं की, जिसके चलते अब कैप्टेन अरिशफा उन्हे खाना बनाने से रोकती हैं। अरिशफा कहती हैं, 'जब तक लव अपने बर्तन नहीं धोएंगी वो उन्हे खाना बनाने नहीं देंगी।' जैसे अरिशफा पैन छीनने की कोशिश की तो लव इल्जाम लगाते हुए कहती हैं कि क्या वे उन्हे जलाना चाहती है। दोनों के बीच बर्तन को लेकर झड़प होने लगती है। अरिशफा और लव गिल एक दूजे को धक्का देने लगती हैं लेकिन घरवाले बीच में आकार दोनों को अलग करते हैं। जहां एक तरफ अरिशफा पैन छिन लेती है तो लव गिल भी कढ़ाई उठाकर गार्डन एरिया में जाती हुई दिखाई दीं। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: अरिश्फा खान से छिनी कैप्टेंसी, स्काउट ओपी सहित इन तीन कंटेस्टेंट्स पर भी बरसे बिग बॉस)
नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स
बता दें इस हफ्ते शो 'बिग बॉस 20' एलिमिनेट होने के लिए स्कॉट ओपी, मनीष गोयल, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, माही विज, उदिती सिंह, यंग, लव गिल, गुल्लू, और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं। क्योंकि अरिशफा इस हफ्ते घर की कैप्टेन हैं, ऐसे में वे सेफ जोन में हैं। देखना दिलचस्प होने वाला है की इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर जाएगा।
