टीवी मसाला

Bigg Boss 20: करण वाही को देखना भी नहीं चाहतीं Uditi Singh! बोलीं- मैं किसी और को पसंद करती हूं...

Bigg Boss 20 Uditi Singh On Karan Wahi Entry: 'बिग बॉस 20' में करण वाही की एंट्री पर उदिति सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि वह शो में एक्टर को नहीं चाहती हैं।

Image

Bigg Boss 20: उदिति सिंह ने करण वाही की एंट्री पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

  • Bigg Boss 20 Uditi Singh On Karan Wahi Entry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने शो के प्रति लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। चंद दिनों पहले ही उदिति सिंह ने शो में करण वाही संग ब्रेकअप पर अपने दिल का गुबार निकाला था। उदिति सिंह ने बताया था कि कैसे करण वाही संग ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें आज भी पछतावा होता है कि उन्होंने खुद के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा। वहीं अब उदिति सिंह ने शो में करण वाही की वाइल्डकार्ड एंट्री पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह शो में करण को नहीं देखना चाहतीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गलती हो जाती है', Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर उठे सवाल, Salman Khan ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी
    • 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि काजी तौकीर, उदिति सिंह, अमन गांधी, माही विज और अरिश्फा खान के सामने कहते हैं कि अगर शो में किसी का एक्स आ गया तो? इसपर उदिति सिंह बोलती हैं कि किसी का कौन? वहीं अरिश्फा खान ने जवाब दिया कि ये तुम दोनों की ही बात कर रहे हैं। ऐसे में उदिति सिंह ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आएंगे।" वहीं अमन गांधी ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड को लेकर कहा, "नहीं वो नहीं आ सकती, वो कलर्स का ही नया शो कर रही है।" दूसरी ओर उदिति सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "वो वाइल्डकार्ड बनकर नहीं आएगा, आता तो शुरू से आता। मुझे नहीं चाहिए। लेकिन मैं जब ये सब झेल सकती हूं तो उसे तो झेल ही सकती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर की फैन हुईं Hina Khan, गेम की तारीफ करते हुए बोलीं- 'जीत कर आओ लड़के'
      • 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में उदिति सिंह ने काजी तौकीर की बातों पर आगे कहा, "मुझे कोई और पसंद है। चार साल हो गए हैं ब्रेकअप को।" वहीं माही विज ने कहा कि मैं भी तुमसे यही पूछने वाली थी। 'बिग बॉस 20' का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। बता दें कि करण वाही का नाम इस सीजन के लिए सामने आया था। लेकिन एक्टर शो का हिस्सा नहीं बने।

      • ashna malik
        आशना मलिकauthor

        आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

        और पढ़ें
        End of Article