Bigg Boss 20 This Is Karan Arjun Twist: सलमान खान अपने धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। सलमान खान के 'बिग बॉस 20' से जुड़े अभी तक कई प्रोमो वीडियो सामने आ चुके हैं। 'बिग बॉस 20' के प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने बताया था कि इस बार शो में 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट देखने को मिलेगा। सलमान खान की इस बात से लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि शो में शाहरुख खान की भी एंट्री हो सकती है। दूसरी ओर ये भी अनुमान लगे कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तरह इस बार 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में भी पुराने कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी, जो नए कंटेस्टेंट्स से मुकाबला करेंगे। लेकिन असल में 'करण-अर्जुन' ट्विस्ट इससे जुड़ा हुआ बिल्कुल भी नहीं है। तो क्या है 'बिग बॉस 20' का करण-अर्जुन ट्विस्ट, ये हम आपको आर्टिकल में बताने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सालों बाद एक ही फ्रेम में नजर आए Gauahar Khan और Kushal Tandon, कैमरे के सामने किया एक-दूजे को नजरअंदा!
बता दें कि 'करण-अर्जुन' फिल्म में भी सलमान खान और शाहरुख खान का पुनर्जन्म दिखाया गया था। वहीं बीते दिन आए 'बिग बॉस 20' के प्रोमो में भी सलमान खान कहते दिखाई दिये कि सभी कंटेस्टेंट्स इस बार एक वरदान के साथ एंट्री करेंगे।
कब शुरू होगा 'बिग बॉस 20'
बता दें कि 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) की शुरुआत इस बार 6 सितंबर से होने वाली है। शो हर बार की तरह इस बार भी जियो हॉटस्टार और कलर्स पर रिलीज होगा। यूं तो अभी तक कई सितारों के नाम 'बिग बॉस 20' से जुड़ चुके हैं। लेकिन किसी भी कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया है।
