टीवी मसाला

Bigg Boss 20: मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं Marry Kom, सुसाइड के आने लगे थे ख्याल; बोलीं- 'टूट गई थी'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में मैरी कॉम मुश्किल दिनों के बारे में अक्सर बात करती हुई नजर आ रही हैं। अब मैरी ने खुलासा किया है कि वह जिंदगी को खत्म करना चाहती थी।

Image

mary kom (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स ने अपना रियल साइड दिखाना शुरू कर दिया है। जैसे जैसे शो आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे शो में नजर आ रहे सेलेब्स अपनी जिंदगी के अच्छे और बुरे दिनों को याद कर भावुक हो रहे हैं। कनिका मान, उदिति, ईशा रिखी और गुल्लू अपने पुराने रिश्तों पर बात कर चुके हैं और अब मैरी कॉम (Mary Kom) ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त को याद किया है। इस मौके पर मैरी कॉम ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे और वो समय उनके लिए सबसे मुश्किल था। मैरी मुश्किल दिनों को याद कर फूट-फूटकर रोई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रूमर्ड GF कोमल संग Govinda ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, भड़कीं Rakhi Sawant, बोलीं -'सुनीता छोड़ेगी नहीं',

    मैरी कॉम का छलका दर्द

    बुधवार के एपसोड में ईशा रिखी को आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम और कनिका मान शांत करवा रहे थे और इसी दौरान मैरी कॉम भी अपने मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वह अपनी जान देना चाहती थीं लेकिन सिर्फ बच्चों की वजह से उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला लिया। मैरी ने कहा, 'मैं बहुत मजबूत हूं लेकिन उस साल, मैं थोड़ी कमजोर पड़ गई थी। मैं टूट गई थी। मुझे बहुत कुछ करना था। मैं अपनी जान देना चाहती थी। मैं यही सोच रही थी। लेकिन मैं अपने बच्चों के लिए जिंदा हूं। वे छोटे थे।' मैरी ने ये भी बताया कि रिंग में मज़बूत होने के बावजूद, कई बार उन्हें पूरी तरह से बेबस महसूस हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ayesha Singh ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, गृह प्रवेश में परिवार संग की सत्य नारायण की कथा

    बचपन के दिनों को किया याद

    मैरी ने जिंदगी में आई चुनौतियों और अपने परिवार, राज्य और देश के लिए किए गए त्याग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'बचपन से ही मैंने बहुत कुछ झेला है। मैंने अपने परिवार, अपने राज्य और अपने देश के लिए त्याग किया है। कौन इस तरह लड़ सकता है? यह एक चुनौती है। मैं एक अलग तरह की एथलीट हूं। मैं और मेडल जीतना चाहती हूं। एक मेडल काफी नहीं है। दो मेडल काफी नहीं हैं। तीन मेडल भी काफी नहीं हैं। मुझमें अभी भी जीतने की भूख है, लेकिन उम्र ज़्यादा होने के कारण मैं अब हिस्सा नहीं ले सकती।' बता दें कि मणिपुर की रहने वाली मैरी कॉम इंडिया की सबसे कामयाब मुक्केबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर छह बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मुकाम हासिल किया।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article