टीवी मसाला

रूमर्ड GF कोमल संग Govinda ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, भड़कीं Rakhi Sawant, बोलीं -'सुनीता छोड़ेगी नहीं',

Rakhi Sawant On Govinda: हाल ही में गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राज के दर्शन करने पहुंचे। इस पर राखी सावंत ने गुस्सा जाहिर किया है।

Image

Govinda-Rakhi Sawant (photo credit- instagram)

Rakhi Sawant On Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) की निजी जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में हैं। गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों जल्द ही फिल्म रूपा में नजर आएंगे। लेकिन सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाया है। इन सब चीजों के बीच, बीते दिन गोविंदा कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। दोनों को साथ में एक बार फिर देखकर फैंस हैरान रह गए और सुनीता आहूजा का भी गुस्सा फूटा था। वहीं, अब गोविंदा और कोमल रानी पर रानी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपना गुस्सा जाहिर किया। राखी ने कहा है कि सुनीता उन्हें छोड़ेंगी नहीं। Ayesha Singh ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, गृह प्रवेश में परिवार संग की सत्य नारायण की कथा

गोविंदा पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा

राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें राखी ने गोविंदा की क्लास लगाई है और उन्हें फिर से सुनीता आहूजा के साथ होने के लिए कहा है। पहले वीडियो में राखी सावंत बोल रही हैं, 'अरे गोविंदा जी क्या हो गया आपको। इतने बड़े लालबागचा मंदिर में आप रूपा-कोमल... कौन है वो? उसे लेकर गए। ये बहुत गलत बात है गोविंदा जी। अपनी बीवी को लेकर जाना चाहिए था, जिसके साथ आपने 40 साल गुजारे हैं। मैं आज तक आपका साथ दे रही थी। चीची भइयां ये बहुत गलत बात है। आप तो मेरे इतने अच्छे मित्र है, लेकिन ये बहुत गलत बात है। आप सुनीता जी को क्यों लेकर नहीं गए। बीवी को लेकर जाना। ऐसे अलग अलग रहने का कोई मतलब नहीं है। आप कुछ भी कर लो। सुनीता जी आपको अकेले नहीं छोड़ेंगी। आप उनके साथ में हमेशा रहेंगे। ठीक है... एक्ट्रेस को बाजू में रखिए और बीवी का साथ दीजिए।' "बदनीयत मर्दों के गुणगान बंद...", मामा ससुर Govinda के खिलाफ खुलकर उतरीं Kashmera Shah

    राखी सावंत ने गोविंदा को नसीहत

    दूसरे वीडियो में राखी सावंत गोविंदा के लिए कहती हैं, 'गोविंदा जी क्या है ये। आप दूसरे की बीवी को लेकर घूम रहे हो। आप अपनी बीवी को लेकर घूमो ना। कितनी प्यार है हमारी सुनीता। यार 40 साल गुजारे हैं आपने। बच्चे बडे़ किए हैं। आपका दिल बड़ा है।'

    सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा

    बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा के पंडाल में साथ जाने पर सुनीता आहूजा का गुस्सा फूटा था। सुनीता ने गोविंदा पर भड़ास निकाली थी। सुनीता का बयान में कहा था, ''जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। इंसान धोखेबाज होते हैं। इंसान को जितना भी प्यार करो फायदा नहीं है। वो धोखा ही देते है।' इस बयान में सुनीता आहूजा ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका ये बयान गोंविदा से ही जोड़ा गया।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article