Manoj Tiwari Viral Post fact Check: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर और रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) के बीच 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिल रहा है। रीति काजी से लगातार आगे से पंगा ले रही हैं। इतना ही नहीं, वह काजी संग हर लड़ाई में गाली गलौज पर उतर आती हैं। बिग बॉस 20 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रीति रैप वाले टास्क में काजी और उदिति के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं और इस वजह से वह अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। दावा है कि इस पोस्ट के जरिए मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने काजी से रीति के बर्दाव के लिए माफी मांगी है। आइए आपको इसका सच बताते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं Marry Kom, सुसाइड के आने लगे थे ख्याल; बोलीं- 'टूट गई थी'
मनोज तिवारी ने मांगी तौकीर काजी से माफी?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मनोज तिवारी के नाम से एक इंस्टाग्राम की स्टोरी वायरल हो रही है। इस इंस्टा स्टोरी के जरिए दावा किया गया है कि मनोज तिवारी ने रीति के बर्ताव के लिए काजी तौकीर से माफी मांगी है। इस वायरल पोस्ट में लिखा है, 'सॉरी, काजी। मेरी बेटी ने आपके लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, वे पूरी तरह से गलत थे। शायद मेरी परवरिश में ही कोई कमी रह गई थी। एक पिता के रूप में, मैं सचमुच शर्मिंदा हूं और दिल से माफी चाहता हूं।' इस पोस्ट को देखने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मान लिया है कि मनोज तिवारी ने काजी से माफी मांग ली है। हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ayesha Singh ने मुंबई में खरीदा करोड़ों का घर, गृह प्रवेश में परिवार संग की सत्य नारायण की कथा
