Prithviraj Sukumaran On Daayra: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) इन दिनों फिल्म दायरा (Daayra) के लिए चर्चाओं में बने हुए हैं। मेघना गुलजार की इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन करीना कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिनेता पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं और ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इन दिनों करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में अभिनेता ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की और उन्होंने बिजी शेड्यूल के बीच मेघना गुलजार की फिल्म करने की वजह बताई। Anupamaa New Entry: Rupali Ganguly के शो में होगी इस एक्टर की धमाकेदार एंट्री, अनुज से निकलेगा तगड़ा कनेक्शन?
पृथ्वीराज सुकुमारन ने दायरा करने की बताई वजह
टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में पृथ्वीराज सुकुमारन ने खुलासा किया कि वह मलयालम इंडस्ट्री के एक बहुत बड़ी फिल्म में बिजी थे, जब उनके पास दायरा का ऑफर आया था, लेकिन फिर भी वह ये फिल्म करना चाहते थे। 'दायरा' के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, 'जब मुझे पहली बार पता चला कि मेघना गुलजार मुझसे मिलना चाहती हैं, तो मुझे नहीं पता था कि मैं इस फिल्म के लिए समय निकाल पाऊंगा या नहीं, क्योंकि यह ऑफर मुझे तब मिला था जब मैं एक बहुत बड़ी फिल्म में बिजी था और मलयालम फिल्मों को लेकर भी मेरी कुछ कमिटमेंट्स थीं। लेकिन फिर भी मैं उनसे मिलना चाहता था क्योंकि मैं उनके काम का बहुत बड़ा फैन था। इसलिए मैं उनसे मिलने गया और जब उन्होंने मुझे यह कहानी सुनाई, तो मुझे लगा कि ठीक है, मुझे किसी भी तरह इस फिल्म के लिए समय निकालना ही होगा।' Hanuman Ansh Box Office: 41वें दिन 'किंग' बनी Hanuman Ansh, धमाकेदार कमाई से बदले सारे समीकरण
