टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: Mahhi Vij ने Rhiti Tiwari का गेम किया एक्सपोज, कैप्टेंसी टास्क में काजी का बवाल

Bigg Boss 20 Highlights: शो बिग बॉस 20 में नया ड्रामा हो गया है। यहां पर रीति तिवारी और काजी तौकीर की लड़ाई के बीच माही विज ने बड़ा खुलासा किया है। माही ने रीति की परेशानी बताई है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है। इस टास्क में बिग बॉस ने घरवालों को एक रैप बैटल दिया, जिसमें दो टीम बनी। काजी की टीम इस टास्क में हारती दिखी और यंग की टीम कमाल दिखा रही है। यंग की टीम के सदस्य एक-एक करके सामने वालों की बैंड बजा रहे हैं। बीते एपिसोड में मैदान में रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) और उदिति सिंह उतरीं। इस मौके पर काजी (Qazi Touqeer) और उदिति के बीच भयंकर लड़ाई हुई। इतना ही नहीं, कैप्टेंसी टास्क आगे भी बढ़ता है और हारने वाली टीम को बदला लेने का मौका मिलता है। आइए आपको बताते हैं कि गुरुवार के एपिसोड में क्या क्या हुआ? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Komal Rani संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'फैमिली से दूर करने के लिए...'

घर में मचा हल्ला

    गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत रीति तिवारी और उदिति सिंह के बैटल से होती है, जिसमें काजी तौकीर उदिति की जगह बोलते हैं। इस दौरान रीति अपनी रैपिंग से उदिति और काजी के लिए काफी कुछ बोलती हैं और काजी कुछ ज्यादा बोल नहीं पाते। इस दौरान रीति अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बैठती हैं, जिस वजह से काजी भड़क जाते हैं। इस दौरान काजी, उदिति मिलकर रीति से काफी लड़ते हैं और कई कंटेस्टेंट्स तीनों को शांत करवाते हैं। इस लड़ाई झगड़े में टास्क खत्म होता है और यंग की टीम राउंड जीत जाती है। घर में काफी देर तक ये मामला चलता है और उदिति रो देती हैं। रीति को आम्रपाली, अमन और गुल्लू समझाते हैं, लेकिन रीति काजी की गलतियां गिनाने लग जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनोज तिवारी ने Qazi Touqeer से मांगी माफी, बेटी Rhiti की हरकत से हुए नाराज? जानें पोस्ट की सच्चाई

    कैप्टेंसी टास्क में कौन आगे?

      इसके बाद घर में सभी लोग अलग अलग कोने में काजी, उदिति और रीति की लड़ाई की बात करते हैं और माही विज खुलासा करती हैं कि रीति काजी से जलती हैं। माही बताती हैं कि रीति यहां पर रॉकस्टार की इमेज बनाने आई थीं, लेकिन सारी फुटेज काजी को मिल रही है और ये चीज रीति बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं। इसके बाद अगले दिन घर में मस्ती मजाक के साथ शुरू होता है। बिना ड्रामे के दिन आगे बढ़ता है और फिर कैप्टेंसी की टास्क के अगले राउंड का नंबर आता है। इस मौके पर बिग बॉस हारी हुई टीम को मौका देते हैं कि वह जीती हुई टीम से उन कंटेस्टेंट्स को रिजेक्ट कर सकते हैं, जिन्हें वे लोग कैप्टन नहीं देखना चाहते। काजी की टीम, यंग, रीति और आसिफ को रिजेक्ट कर देते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article