टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Day 4 Highlights: मचा बवाल! आम्रपाली ने काजी का फोड़ा भांडा, सिद्धार्थ को देख रोए कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss Day 4 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के चौथे दिन काफी कुछ हुआ। एक तरफ लड़ाई झगड़ों से घर में चिल्लम चिल्ली हुई, दूसरी तरफ बिग बॉस की वीडियो ने सबको रुलाया।

Image

Bigg Boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Day 4 Highlights: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) अपने ढेर सारे तमाशों के बीच आगे बढ़ रहा है। शो में कैप्टेंसी टास्क चल रहा था और इस टास्क में कुशल तंवर, आसिफ खान और यंग के बीच टक्कर देखने के लिए मिल रही थी। टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स अपने फेवरेट दावेदार को सपोर्ट कर रहे थे। इसी दौरान आसिफ और काजी के बीच भयंकर लड़ाई होती है और चौथे दिन घर में नया ड्रामा होगा। लड़ाई के बीच माहौल थोड़ा इमोशनल होगा। आइए आपको बताते हैं कि क्या क्या शो में होने वाला है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

    यंग बने कैप्टन

    शो के लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिला है कि कुशल, आसिफ और यंग के बीच कैप्टेंसी टास्क चल रहा होता है और इसी बीच कनिका मान की यंग से लड़ाई हो जाती है। दोनों के बीच काफी बहस होती है और फिर कनिका अरिश्फा से भी लड़ती हैं। हालांकि, इसी टास्क में अरिश्फा की उदिति के साथ भी बहसबाजी होती है, लेकिन इस ड्रामे के बीच कैप्टेंसी टास्क आगे बढ़ता है और आखिर में यंग जीतता हैं। यंग शो के पहले कैप्टन बन जाते हैं। इसके बाद देर रात काजी का ड्रामा शुरू होता है। वह जोर जोर से चिल्लाते हैं और फिर बिग बॉस की तरफ से डॉक्टर भी भेजे जाते हैं, लेकिन काजी डॉक्टर को बोल देते हैं कि वह नाटक कर रहे हैं। पूरे घर में काजी की बात होती है, लेकिन आम्रपाली बोलती हैं कि काजी ड्रामे कर रहा है। ये बात वो आसिफ से कहती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna से मोटी एलिमनी वसूलेंगी Akanksha Chamola? Orry ने बड़ा दावा करते हुए एक्ट्रेस को लगाई लताड़

      बिग बॉस की लेगेसी देख रो पड़े कंटेस्टेंट्स

      अगले दिन ब्रेकफास्ट के बाद बिग बॉस की तरफ से सभी कंटेस्टेंट्स को फिल्म दिखाई जाती है और ये फिल्म बिग बॉस की 20 साल की लेगेसी पर होती है। इस फिल्म में बिग बॉस के उन तमाम कंटेस्टेंट्स के पलों को जोड़ा जाता है, जिन्होंने शो को असल में जिया है। तभी स्क्रीन पर सिद्धार्थ शुक्ला को देखकर माही विज रो पड़ती हैं। वीडियो में बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों से लेकर हंसी मजाक वाले पलों को जोड़ा जाता है। इस वीडियो को देखकर हर एक कंटेस्टेंट की आंखें नम हो गई थीं। इसके बाद शो में बिग बॉस की तरफ से कमरा नंबर 20 खोला जाता है। यहां पर यंग अपनी पावर का इस्तेमाल करते हैं और कनिका मान की एक लाइफलाइन को खत्म कर देते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article