टीवी मसाला

Anupamaa New Entry: Rupali Ganguly के शो में होगी इस एक्टर की धमाकेदार एंट्री, अनुज से निकलेगा तगड़ा कनेक्शन?

Anupamaa New Entry: टीवी सीरियल अनुपमा में काफी कुछ बदलने वाला है। शो में अनुपमा की जिंदगी में काफी ड्रामे हो रहे हैं और अब इसी ड्रामे के बीच एक एक्टर की एंट्री होने वाली है।

Image

anupamaa

Anupamaa New Entry: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों कहानी में काफी सारे ट्विस्ट नजर आ रहे हैं। कुकिंग कॉम्पटिशन फाइनली खत्म हो गया है और अनुपमा को अपनी बेटी राही और दामाद प्रेम फिर से मिल गए हैं। इन सबके बीच, अनुपमा का घर का सपना टूट गया है, जिस वजह से शाह हाउस के बहुत से लोग खुश है, जिसमें पाखी और तोषू का नाम सबसे आगे हैं। इस फैमिली ड्रामे में अब एक नए एक्टर की एंट्री होने वाली है, जिससे अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आएगा और अनुज का नाम एक बार फिर दर्शकों को सुनाई देगा। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: बुधवार के एपिसोड में मचा बवाल, कैप्टेंसी टास्क के बाद भिड़े आसिफ-अमन, काजी ने मारा पाद

    अनुपमा में होगी इस एक्टर की एंट्री

    राजन शाही के शो अनुपमा में टीवी एक्टर रोमित राज की एंट्री होने वाली है। अब तक मेकर्स की तरफ से रोमित की एंट्री कंफर्म नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में शो का अपडेट आया है और दावा किया गया है कि रोमित शो में अहम रोल निभाने वाले हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शो में रोमित की एंट्री से अनुपमा की जिंदगी में नया तूफान आएगा। शो में का खेल होगा और कई सारे रिश्ते बदलेंगे। दावा ये भी किया जा रहा है कि रोमित का कनेक्शन अनुज से हो सकता है। इसका हिंट शो के हर प्रोमो से मिल रहा है। अनुपमा अब बार बार अनुज को याद कर रही है। जन्माष्टमी पर अनुपमा धूमधाम से अनुज का जन्मदिन मनाती है और अब गणेश चतुर्थी से पहले गणपति बप्पा की मूर्ति बनाते हुए भी अनुपमा अनुज की यादों में खो जाएगी। इससे साफ है कि मेकर्स शो में अनुज के कैरेक्टर के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। याद दिला दें कि रोमित आखिरी बार राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Daayra: टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने की मूवी की तारीफ, मेघना गुलजार की स्क्रिप्ट को बताया ‘फ्लॉलेस’

      अनुपमा के पीछे पड़ी है मोटी बा

      बता दें कि अनुपमा की जिंदगी में फिलहाल सब सही चल रहा है, लेकिन मोटी बा अभी भी अनुपमा के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। मोटी बा ने अनुपमा को कुकिंग कॉम्पटिशन के समय मोटी रकम ऑफर की थी और कहा था कि वह शो हार जाए ताकि प्रेम शो जीत जाए। अनुपमा ने मोटी का की डील को ठुकरा दिया था, जिसके बाद वसुंधरा कोठारी यानी मोटी बा अनुपमा को ज्यादा खिलाफ हो गई है। अब देखना होगा कि वह अनुपमा को कैसे परेशानी में डालती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article